बिना जोखिम के पैसा इन्वेस्टमेंट करना हर कोई चाहते हैं. तो हम आपको मुनाफे की गारंटी वाली पोस्ट ऑफिस की ये 5 सरकारी स्कीम्स के बारे में बताएंगे.जी हां पोस्ट ऑफिस की कुछ ऐसी स्कीम हैं जो शेयर मार्केट आदि की तुलना में अच्छा रिटर्न के साथ सेफ्टी देती हैं.पोस्ट ऑफिस की इन स्कीम्स में इन्वेस्टमेंट करके आप फ्यूचर की फाइनेंशियल प्लानिंग कर सकते हैं. तो फिर चलिए इन स्कीम्स के बारे में जानेंगे.
1/6इन्वेस्टमेंट के लिए सही ऑप्शन की तलाश में हर कोई रहता है.यही कारण है कि लोगों के हित के लिए सरकार भी इन्वेस्टमेंट की बेस्ट स्कीम चला रही हैं.पोस्ट ऑफिस की ऐसी ही 5 सेफ और हाई रिटर्न वाली स्कीम हैं, जिनमें निवेश करना हर किसी के लिए फायदे का सौदा होता है.पोस्ट ऑफिस की कुछ स्कीम ना केवल टैक्स बचाने में मदद करती हैं, बल्कि लंबे समय में फाइनेंशियल सिक्योरिटी भी देती हैं, तो चलिए पोस्ट ऑफिस की ऐसी ही 5 फेमस स्कीम्स को जानेंगे.
2/6सुकन्या समृद्धि योजना सरकार की एक बेहद फायदेमंद स्कीम मानी जाती है.ये स्कीम खास रूप से बेटियों के फ्यूचर को सेफ्टी देने का काम करती है.इस स्कीम में बेटी के नाम पर सालाना न्यूनतम 250 रुपये से लेकर अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं. इस स्कीम में करीब 8.20% की ब्याज दर मिल जाती है.इसमें धारा 80सी के तहत टैक्स छूट का लाभ मिल सकता है.
3/6पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) भी इन्वेस्टेमेंट के लिए एक सेफ और लंबे समय में फायदा पहुंचाने वाली स्कीम है. सरकार के द्वारा चलाई जा रही इस स्कीम में सालाना 500 रुपये से लेकर 1.5 लाख रुपये तक का इन्वेस्टमेंट ऑप्शन मिल सकता है. इस धांसू स्कीम में करीब 7.10% का ब्याज मिलता है.पीपीएफ की कुल अवधि 15 साल की होती है.यह योजना बचत और टैक्स बचाने के लिए इन्वेस्टमेंट के लिए अच्छी मानी जाती है.
4/6एनएससी VIII इश्यू (National Saving Certificate) पोस्ट ऑफिस की बेस्ट इन्वेस्टमेंट ऑप्शन मानी जाती है.हाई और सेफ रिटर्न के लिए इस स्कीम में लोग खूब निवेश करते हैं.इस स्कीम में न्यूनतम ₹1,000 से इन्वेस्टमेंट शुरू कर सकते हैं और अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है. इस स्कीम में निवेशकों को 7.70% तक ब्याज मिलता है. ये स्कीम भी धारा 80C के तहत टैक्स छूट की सुविधा देती है.
5/6वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (SCSS) सीनियर सिटीजन के लिए बेस्ट फायदेमंद स्कीम मानी जाती है.ये अच्छा रिटर्न देने वाली स्कीम 60 वर्ष या उससे अधिक आयु वालों के लिए बेस्ट है.SCSS स्कीम में ₹1,000 से निवेश शुरू होगा और अधिकतम ₹30 लाख तक का इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं.करीब 8.20% सालाना ब्याज देने के साथ इसमें धारा 80C के तहत टैक्स छूट भी मिलती है.
6/6पैसों को डबल करने के लिए फेमस किसान विकास पत्र (KVP) निवेश के लिए सेफ स्कीम हमेशा मानी जाती है.इस स्कीम में इन्वेस्टमेंट ₹1,000 से शुरू होता है और अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है.इसमें करीब 7.50% की सालाना ब्याज दर मिलती है.इस स्कीम को निवेशक 2.5 साल बाद ही भुना सकते हैं.(नोट-खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है, निवेश से पहले ब्याजदर चेक करें.)