5 साल की ये Tax Saving स्‍कीम कराएगी जबरदस्‍त मुनाफा...ब्‍याज के मामले में PNB-SBI जैसे बड़े बैंक भी काफी पीछे

अगर आप भी उन निवेशकों में से हैं जो गारंटीड रिटर्न वाली स्‍कीम्‍स को पसंद करते हैं, तो आपके पास अपना पैसा निवेश करने के लिए एक ऐसा ऑप्‍शन है, जिसमें आपका इनकम टैक्‍स भी बचेगा और आपको ब्‍याज भी काफी अच्‍छा मिलेगा. इतना ब्‍याज जो PNB, SBI जैसे बड़े-बड़े बैंकों की Tax Saving FD में नहीं मिलेगा. लेकिन अगर आपको इस स्‍कीम की बेहतर ब्‍याज दरों का फायदा लेना है तो आपको कम से कम 5 सालों के लिए अपना पैसा निवेश करना होगा. यहां जानिए इस स्‍कीम के बारे में-

1/5

Post Office Scheme

Post Office Scheme1/5

हम बात कर रहे हैं पोस्‍ट ऑफिस की National Savings Certificate यानी NSC के बारे में, ये एक डिपॉजिट स्‍कीम है जिसमें आपको 5 साल के लिए निवेश करना होता है. इस स्‍कीम में 7.7% तक ब्‍याज दिया जा रहा है. इतना ब्‍याज आपको PNB, SBI, HDFC जैसे बड़े बैंकोंं की 5 साल की FD में भी नहीं मिलेगा.

2/5

SBI-PNB में कितना ब्‍याज?

SBI-PNB में कितना ब्‍याज?2/5

SBI में 5 साल की Tax Saving FD पर आपको 6.75% का ब्‍याज मिलेगा और वरिष्‍ठ नागरिकों को 7.25% ब्‍याज दिया जा रहा है. PNB में आम लोगों को 6.50%, सीनियर सिटीजंस को 7.00% और सुपर सीनियर सिटीजंस को 7.30% ब्‍याज दिया जा रहा है.

3/5

HDFC- ICICI-Axis बैंक का हाल

HDFC- ICICI-Axis बैंक का हाल3/5

वहीं अगर प्राइवेट बैंकों की बात करें तो HDFC बैंक में 5 साल की FD आम लोगों को 7.00% और वरिष्‍ठ नागरिकों को 7.50%  ब्‍याज दिया जा रहा है. ICICI बैंक में भी यही ब्‍याज दर है. वहीं अगर Axis Bank की बात करें तो वहां आम लोगों को 7.10% और सीनियर सिटीजंस को 7.60% की दर से 5 साल की Tax Saving FD पर इंटरेस्‍ट दिया जा रहा है.

4/5

Post Office Tax Saving FD

Post Office Tax Saving FD4/5

पोस्‍ट ऑफिस में 5 साल की FD की बात करें तो वहां भी 7.5% के हिसाब से ब्‍याज दिया जा रहा है. ये ब्‍याज दर भी NSC के मुकाबले कम है. बता दें कि NSC पर भी Tax Saving FD की तरह सेक्शन 80C के तहत टैक्‍स बेनिफिट मिलता है.

5/5

NSC में कितना पैसा कर सकते हैं निवेश

NSC में कितना पैसा कर सकते हैं निवेश5/5

NSC अकाउंट खुलवाने के लिए आपको न्यूनतम 1000 रुपए निवेश करना होता है. अधिकतम रकम निवेश करने की कोई सीमा नहीं है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6