बेटियों के भविष्य को बेहतर बनाने और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए सरकार सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana- SSY) चलाती है. अगर आपकी बच्ची की उम्र 10 वर्ष से कम है तो आप उसके नाम से इस स्कीम में निवेश कर सकते हैं. SSY में मौजूदा समय में 8.2 फीसदी के हिसाब से ब्याज मिल रहा है. इस स्कीम में आपको बेटी के लिए 15 साल तक कंट्रीब्यूशन करना होता है और 21 साल में ये स्कीम मैच्योर हो जाती है. आप बेटी की जितनी कम उम्र पर इसमें निवेश शुरू करेंगे, उतनी जल्दी मैच्योरिटी की रकम को बेटी के लिए इस्तेमाल कर पाएंगे. अगर आप जन्म के साथ ही सुकन्या समृद्धि में निवेश करना शुरू करते हैं, तो आपकी बेटी जब 21 साल की होगी तब तक उसके लिए एक अच्छा खासा अमाउंट तैयार हो चुका होगा. जानिए 1000, 2000, 3000, 5000 और 10000 रुपए महीने के निवेश पर बिटिया कितनी 'धनवान' बनेगी.
1/7अगर आप इस स्कीम में मासिक 1000 रुपए जमा करना चाहते हैं, तो सालाना 12 हजार रुपए जमा करने होंगे. SSY कैलकुलेटर के हिसाब से देखा जाए तो आप 15 सालों में कुल 1,80,000 रुपए का निवेश करेंगे और आपको 3,74,206 रुपए ब्याज मिलेगा. इस तरह आपको मैच्योरिटी पर कुल 5,54,206 रुपए मिलेंगे.
2/7अगर आप 2000 रुपए महीने यानी 24000 रुपए सालाना जमा करते हैं तो आपका कुल निवेश 3,60,000 रुपए होगा और ब्याज के रूप में आपको 7,48,412रुपए मिलेंगे. इस तरह निवेश की गई राशि और ब्याज को जोड़कर कुल रकम 11,08,412 रुपए मिलेगी.
3/73000 रुपए महीने के हिसाब से आपको कुल 36000 रुपए सालाना जमा करने होंगे. इस हिसाब से देखें तो आपका कुल निवेश 5,40,000 रुपए का होगा. मौजूदा ब्याज दर के हिसाब से आपको 11,22,619 रुपए ब्याज के रूप में मिलेंगे. मैच्योरिटी पर कुल 16,62,619 रुपए मिलेंगे.
4/7अगर आप सुकन्या समृद्धि योजना में 4000 रुपए का मासिक निवेश करते हैं तो आपको सालाना 48000 रुपए जमा करने होंगे. इस तरह आपके 15 सालों में कुल 7,20,000 रुपए जमा होंगे, लेकिन ब्याज के तौर पर आपको 14,96,825 रुपए मिलेंगे. मैच्योर होने पर आपको बेटी के लिए कुल 22,16,825 रुपए मिलेंगे.
5/7वहीं अगर आप 5000 रुपए तक का मासिक निवेश करने में सक्षम हैं, तो आप बेटी के लिए अच्छा खासा फंड इस स्कीम के जरिए जोड़ सकते हैं. हर महीने 5000 रुपए के हिसाब से सालाना 60000 रुपए का निवेश होगा. इस तरह 15 सालों में आप कुल 9,00,000 रुपए का निवेश करेंगे. 8.2% की ब्याज दर के हिसाब से देखा जाए तो ब्याज के रूप में आपको 18,71,031 रुपए मिलेंगे और मैच्योरिटी पर 27,71,031 रुपए मिलेंगे.
6/7अगर आप हर महीने 10000 रुपए का निवेश करते हैं तो एक साल में कुल 1,20,000 रुपए इन्वेस्ट करेंगे. 8.2 फीसदी के हिसाब से आपको इस पर 37,42,062 रुपए का ब्याज मिलेगा और मैच्योरिटी रकम 55,42,062 रुपए होगी.
7/7सुकन्या समृद्धि योजना में आप कम से कम 250 रुपए और अधिकतम 1.50 लाख रुपए सालाना निवेश कर सकते हैं. अगर 1,50,000 रुपए सालाना जमा करते हैं तो मैच्योरिटी पर आपकी बेटी 69,27,578 करीब 70 लाख रुपए की मालकिन होगी.