होम लोन एक ऐसा कर्ज है जो कई वर्षों तक एक बोझ बनकर इंसान पर हावी रहता है. होम लोन के जरिए आप अपने लिए प्रॉपर्टी तो खरीद लेते हैं, लेकिन इसकी भरपाई बहुत बड़े ब्याज के साथ करते हैं. जितना लंबा लोन टेन्योर, उतना ज्यादा ब्याज. ऐसे में अगर आप कैलकुलेट करें तो कई बार प्रॉपर्टी आपको दोगुनी कीमत या इससे भी ज्यादा महंगी पड़ जाती है. लेकिन अगर आपके पास मकान खरीदने की एकमुश्त राशि नहीं है, तो लोन ही विकल्प भी है. ऐसे में पछताने से अच्छा ये है कि होम लोन को चुकाने में जो भी रकम गई है, किसी तरह उसकी भरपाई कर ली जाए. इसका एक तरीका है SIP. अगर आप चाहें तो SIP के जरिए होम लोन की पूरी कीमत को वसूल सकते हैं. समझिए आपको क्या करना होगा.
1/5मान लीजिए कि आपने SBI बैंक से 30 लाख का लोन 25 सालों के लिए लिया है. एसबीआई में होम लोन की ब्याज दर 9.55% है. ऐसे में SBI होम लोन कैलकुलेटर के हिसाब से देखें तो आपको 25 सालों में बैंक को 78,94,574 लौटाने होंगे. अगर आप 20 सालों के लिए लोन लेते हैं तो आपको 67,34,871 रुपए लौटाने होंगे और अगर 15 सालों के लिए लोन लेते हैं तो 9.55% के हिसाब से 56,55,117 रुपए लौटाने होंगे. टेन्योर लंबा होने से ईएमआई तो छोटी हो जाती है, लेकिन आपको लोन के बदले कीमत उतनी ही ज्यादा लौटानी पड़ती है.
2/5अगर आप होम लोन को रिकवर करना चाहते हैं तो म्यूचुअल फंड SIP के जरिए कर सकते हैं. इसके लिए होम लोन की EMI शुरू होने के साथ ही आपको उतने ही टेन्योर के लिए मंथली SIP शुरू कर देनी चाहिए.
3/5प्रिंसिपल अमाउंट और ब्याज समेत होम लोन की राशि को वसूलने के लिए आपको EMI की 20-25 फीसदी रकम से SIP शुरू करनी चाहिए. इससे आप आसानी से होम लोन की समाप्ति तक उतना कॉपर्स भी बना लेंगे, जितना पेमेंट बैंक को करेंगे.
4/5कुल होम लोन: 30 लाख रुपए टेन्योर: 20 साल ब्याज दर: 9.55 फीसदी सालाना EMI: 28,062 रुपए लोन पर कुल इंटरेस्ट: 37,34,871 रुपए प्रिंसिपल अमाउंट और ब्याज समेत कुल पेमेंट: 67,34,871 रुपए
5/5SIP की रकम: EMI का 25% (7,015 रुपए) निवेश की अवधि: 20 साल अनुमानित रिटर्न: 12% सालाना 20 साल बाद SIP की वैल्यू: 70,09,023 रुपए
(डिस्क्लेमर: म्यूचुअल फंड में निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन है. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें)