म्यूचुअल फंड में इन्वेस्टमेंट का सबसे फेमस ऑप्शन है SIP (सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान). एसआईपी में आप हर महीने थोड़ी-थोड़ी मेहनत की बचत निवेश करके लंबे समय में मोटा मुनाफा कमा सकते हैं, लेकिन कई निवेशकों के मन में, अक्सर ये सवाल रहता है कि SIP महीने की किस तारीख को कटनी चाहिए? तो अगर आप भी एसआईपी निवेश की तारीख को लेकर कंफ्यूज हैं, फिर आज हम आपको सारा संशय दूर करने वाले हैं.
1/6SIP का मतलब है नियमित निवेश. बाजार गिरे या चढ़े, अपनी SIP को हमेशा बिना रुके जारी रखना बहुत जरूरी होता है. हालांकि अक्सर लोग शेयर मार्केट गिरने पर डरकर SIP को तुरंत बंद कर देते हैं, ये उनकी सबसे बड़ी गलती होती है.असल में लोगों को कम ही पता होता है कि शेयर मार्केट गिरने पर आपको कम NAV पर ज्यादा यूनिट्स मिलती हैं. वैसे एसआईपी में सही समय पर निवेश करके अच्छा फंड खुद के लिए बना सकते हैं.इसके अलावा अक्सर कहा जाता है कि अगर एसआईपी को एक सही डेट पर निवेश शुरू करेंगे तो अच्छा रिटर्न मिल सकता है.
2/6कोई कहता है कि महीने की शुरुआत में एसआईपी में निवेश करो, कोई कहता है महीने के बीच में, तो कोई बोलता है कि आखिर में करें निवेश.आखिर इस 'तारीख के चक्कर' में कई बार निवेशक कन्फ्यूज हो जाते हैं. तो फिर चलिए, आज इस कंफ्यूजन को दूर करते हैं और जानते हैं कि आखिर सच में SIP की तारीख आपके मुनाफे का 'शुभ मुहूर्त' तय करती है, या फिर यह सिर्फ एक मिथ ही है.
3/6असल में माना जाता है कि अगर आप 5, 10 या 15 साल जैसी लंबी अवधि के लिए SIP में निवेश कर रहे हैं, तो फिर महीने की किसी भी तारीख (जैसे 1, 5, 10, 15, 20,30) को चुन सकते हैं.यानी कि जिस दिन आपके बैंक खाते में पैसे आते हों, उसके 1-2 दिन बाद की डेट SIP के चुन सकते हैं. बस निवेश के लिए जरूरी है कि खाते में एसआईपी निवेश राशि जितना पैसा हो.
4/6हालांकि हमेशा एक चीज का ध्यान रखना चाहिए कि आपने निवेश के लिए अपनी मन मर्जी से जो डेट एक बार जो चुन ली, फिर उसी पर टिके रहें बार-बार बदलने से कोई फायदा नहीं है , बल्कि बेवजह की परेशानी ही हो सकती है.
5/6वैसे एक बात दें कि एसआईपी (SIP) की तारीख, महीने की पहली तारीख, 15 तारीख या 30 तारीख को चुनने से कभी भी कोई भी फर्क नहीं पड़ता है, ना इससे कोई रिटर्न ही ज्यादा मिलेगा.यानी कि ये पूरी तरह से मिथक है कि एसआईपी को 1, 5, 10, 15, 20,30 में किसी डेट में निवेश करके ज्यादा फंड बना सकते हैं.यानी जब जिस तारीख में आपको सुविधा हो एसआईपी निवेश के लिए चुन सकते हैं.
6/6अब साफ है कि SIP में 'शुभ तारीख' जैसा कुछ नहीं होता है, यह सिर्फ एक प्रकार का मिथक है. बस एसआईपी से अच्छा रिटर्न पाने का राज किसी खास तारीख में नहीं, बल्कि आपके धैर्य, अनुशासन, और सही इन्वेस्टमेंट प्लानिंग में छुपा हुआ होता है.तो अब कभी भी SIP की तारीखों के जाल में ना उलझें और नियमित रूप से निवेश करने और सही फंड चुनने पर भरोसा करें.