Systematic Investment Plan (SIP) निवेश का एक पॉपुलर जरिया है. बीते कुछ वर्षों में SIP में निवेश काफी तेजी से बढ़ा है क्योंकि इसके जरिए आप छोटे-छोटे निवेश से बड़ा कॉर्पस बना सकते हैं. एसआईपी के जरिए म्यूचुअल फंड्स में निवेश किया जाता है. लॉन्ग टर्म में ये स्कीम जितना प्रॉफिट देती है, उतना प्रॉफिट किसी सामान्य स्कीम में भी नहीं मिलता. आमतौर पर जब आप SIP शुरू करते हैं तो हर महीने आपके अकाउंट से पैसे कटते रहते हैं, लेकिन कभी-कभी परिस्थितिवश या लापरवाही में निवेशक SIP किस्त भरने में चूक कर जाते हैं. अगर आपसे एसआईपी की किस्त मिस हो जाती है तो आपके निवेश पर इसका क्या असर पड़ेगा? समझ लीजिए.
1/6SIP की किस्त अगर आपसे मिस हो जाती है तो आप पर जुर्माना नहीं लगाया जाता, लेकिन अगर आपके खाते में इतने पैसे नहीं है कि SIP के लिए पैसे कट सकें, इसके लिए बैंक आप पर पेनल्टी लगाते हैं; खाते में पर्याप्त राशि न होने पर बैंक 150 से ₹750 रुपए तक पेनल्टी लगा सकते हैं. ये चार्ज अलग-अलग बैंकों में अलग-अलग तय होता है.
2/6लगातार 3 किस्तें मिस होने पर दैनिक, साप्ताहिक, 15 दिन या मासिक SIP अपने आप कैंसिल हो सकती है. वहीं त्रैमासिक, द्वि-मासिक या लंबे अंतराल वाले SIP लगातार दो किस्त मिस होने पर रद्द हो जाती हैं.
3/6SIP की किस्त रुकने से आपके फाइनेंशियल गोल्स पर भी असर पड़ता है. ऐसे में आप बाजार की चाल के हिसाब से रुपी कॉस्ट एवरेजिंग के मौके को खो देते हैं. प्रत्येक मिस हुई SIP से निवेशित राशि कम हो जाती है, जो समय के साथ और आपके कॉर्पस की दिशा में चक्रवृद्धि की शक्ति को सीधे प्रभावित करती है. ऐसे में अपने वित्तीय लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए भविष्य में आपको बड़ा निवेश करना पड़ सकता है.
4/6जब भी हमारी सैलरी आए, जरूरी खर्चों को महीने की शुरुआत में भी पूरा कर लेना चाहिए. SIP की किस्त के पेमेंट के लिए भी सैलरी आने के तुरंत बाद की तारीख का चुनाव करें. इससे समय से एसआईपी की किस्त कटती रहेगी. इसके बाद बची हुई रकम से आप अपने बाकी के खर्चों को मैनेज करते रहें.
5/6SIP की किस्त समय से जारी रहे, इसके लिए आप छोटी रकम से SIP की शुरुआत करें. बड़ी रकम को रेगुलर मेंटेन रखना कई बार मुश्किल हो जाता है. छोटी रकम की SIP को आप बिना किसी रुकावट के आसानी से चला सकते हैं. अगर आपको लगता है कि आपकी फाइनेंशियल कंडीशन काफी अच्छी है तो आप तो छोटी-छोटी किस्तों की कई SIP एक साथ भी चला सकते हैं.
6/6अगर आपको लगता है कि आपकी फाइनेंशियल कंडीशन ऐसी है कि SIP की किस्त देना भी मुश्किल हो रहा है, तो SIP को बंद करने की बजाय कुछ समय के लिए आप SIP Pause के ऑप्शन को चुन सकते हैं. बाद में जब स्थितियां सामान्य हो जाएं तो SIP को फिर से वहीं से शुरू कर सकते हैं.