नौकरी के साथ-साथ रिटायरमेंट की प्लानिंग करना बहुत जरूरी है. इसके लिए सिर्फ PF या सेविंग्स पर भरोसा करना काफी नहीं है. SIP यानी Systematic Investment Plan आपके लिए एक स्मार्ट और आसान तरीका है, जिससे छोटी-छोटी रकम से बड़ा फंड बनाया जा सकता है. आप जितनी जल्दी निवेश शुरू करेंगे, आपकी जेब पर उतना कम बोझ पड़ेगा और निवेश का लंबा समय भी मिल जाएगा. अगर आपने अभी तक अपने भविष्य के बारे में प्लानिंग नहीं की है और आपको लगता है कि आप थोड़ा लेट हो गए हैं, तो भी निराश होने की जरूरत नहीं. आप अपनी उम्र के हिसाब से कैलकुलेट करें कि आपके पास नौकरी के कितने साल बचे हैं, और उसी के अनुसार एक मंथली SIP शुरू करें. इस तरह की स्ट्रैटेजी अपनाकर भी आप 60 तक खुद को करोड़पति बना सकते हैं.
1/8SIP में हर महीने छोटी रकम लगाकर आप लंबी अवधि में करोड़ों कमा सकते हैं. इसका कारण है कंपाउंडिंग का जादू और इसमें मिलने वाला रिटर्न. एसआईपी में मार्केट रिस्क जरूर है, लेकिन एवरेज 12% रिटर्न मानें तो भी ये किस FD या सरकारी स्कीम से कई गुना ज्यादा है. इसके अलावा कंपाउंडिंग का फायदा लेने के लिए इसमें लंबे समय तक निवेश करें. आप जितना लंबे समय तक निवेश करेंगे, उतना ज्यादा फायदा उठा लेंगे.
2/8एक आम आदमी की रिटायरमेंट की उम्र 60 साल मानी जाती है. ऐसे में अगर आप 25 साल के हैं, तो 60-25= 35 साल, 30 के हैं तो 60-30= 30 साल और 35 साल के हैं तो 60-35= 25 साल तक अभी आपको नौकरी और करनी होगी. ऐसे में आप अपनी नौकरी के साल कैलकुलेट कर सकते हैं.
3/8अगर आपकी उम्र 25 साल है और आपके पास नौकरी के लिए 35 साल बचे हैं तो आप सिर्फ 2000 रुपए की SIP शुरू करके 60 तक 1 करोड़ से ज्यादा जोड़ सकते हैं. 2000 रुपए की SIP को आप 35 सालों तक जारी रखिए. ऐसे में 35 सालों में आपको सिर्फ 8,40,000 रुपए का निवेश करना होगा. एसआईपी कैलकुलेटर के हिसाब से देखें तो आपको 12 फीसदी के हिसाब से 1,01,81,662 रुपए का ब्याज मिलेगा. इस तरह 60 की उम्र पर इन्वेस्टेड अमाउंट और इंटरेस्ट को मिलाकर आपको कुल 1,10,21,662 रुपए मिलेंगे जो 1 करोड़ से कहीं ज्यादा होंगे.
4/8अगर आपके लिए नौकरी का पीरियड सिर्फ 30 सालों का बचा है तो आप कम से कम 3500 रुपए की SIP शुरू कीजिए और इसे 60 की उम्र तक यानी 30 सालों जारी रखिए. 30 सालों में आप कुल 12,60,000 रुपए का निवेश करेंगे और 12 फीसदी के हिसाब से आपको 95,23,406 रुपए का ब्याज मिलेगा. इस तरह 60 की उम्र पर आप 1,07,83,406 रुपए के मालिक होंगे.
5/8अगर आपकी उम्र 35 साल हो चुकी है और नौकरी के लिए सिर्फ 25 साल ही बाकी बचे हैं तो आपको कम से कम 6200 की SIP जरूर शुरू कर देनी चाहिए. इसे 25 सालों तक जारी रखिए. 25 सालों में आपका कुल निवेश 18,60,000 रुपए का होगा और इस पर ब्याज 86,93,681 रुपए मिलेगा. इस तरह 60 की उम्र पर निवेशित रकम और ब्याज को मिलाकर आपको कुल 1,05,53,681 रुपए मिलेंगे.
6/8मंथली स्मॉल इन्वेस्टमेंट, डीमैट अकाउंट जरूरी नहीं, कंपाउंडिंग का फायदा, हाई रिटर्न पोटेंशियल, डिसिप्लिन्ड वेल्थ क्रिएशन आदि तमाम फीचर्स की वजह से इसे निवेश के बेस्ट ऑप्शंस में से एक माना जाता है.
7/8KYC पूरा करें (आधार और पैन से), AMC (SBI, HDFC, ICICI आदि) से फंड चुनें, SIP का अमाउंट और डेट तय करें, नेटबैंकिंग या UPI से ऑटो-डेबिट सेट करें, SIP को लंबी अवधि तक बिना रोके चलाएं.
8/8बता दें कि SIP के जरिए म्यूचुअल फंड में निवेश किया जाता है. मार्केट लिंक्ड स्कीम होने के कारण इसमें थोड़ा जोखिम है, और रिटर्न की गारंटी नहीं दी जा सकती. लेकिन सीधेतौर पर स्टॉक में पैसा लगाने की तुलना में SIP को कम जोखिमभरा माना जाता है.