आज के समय में भी ऐसे तमाम लोग हैं जिनकी महीने की इनकम बहुत ही मामूली होती है. ऐसे लोगों को अमीर बनना एक सपना जैसा लगता है. लेकिन निवेश में वो ताकत है जो किसी गरीब को भी करोड़पति बना सकती है. अगर आप चाहें तो सिर्फ महीने के 10,000 रुपए कमाकर भी खुद को करोड़पति बना सकते हैं. इसके लिए आपको बस 50 रुपए रोज बचाने होंगे.
1/5अगर आप 50 रुपए रोज बचाते हैं तो महीने में 15,00 रुपए बचा लेंगे. इस रकम को हर महीने आपको SIP के जरिए म्यूचुअल फंड्स में लगाना है. लॉन्ग टर्म में आप म्यूचुअल फंड्स के जरिए खुद को करोड़पति बना सकते हैं.
2/5म्यूचुअल फंड्स मार्केट लिंक्ड स्कीम है. इसमें रिटर्न की गारंटी नहीं होती. लेकिन एक्सपर्ट्स मानते हैं कि लॉन्ग टर्म में इसमें 12 से 15 फीसदी का रिटर्न भी मिल सकता है. अगर आप हर महीने 15,00 रुपए म्यूचुअल फंड्स में निवेश करते हैं. इस निवेश को लगातार 30 साल तक जारी रखिए. 30 साल में आपके कुल 5,40,000 रुपए इन्वेस्ट होंगे. अगर 15% रिटर्न मानकर चलें तो इस पर 99,74,731 रुपए (करीब 1 करोड़ रुपए) ब्याज के तौर पर मिलेंगे. निवेश की रकम और ब्याज को मिलाकर आप कुल 1,05,14,731 रुपए के मालिक होंगे.
3/5SIP उन लोगों के लिए बेस्ट है, जो एकमुश्त बड़ी रकम कहीं निवेश नहीं कर पाते. इसमें सिर्फ 500 रुपए से ही निवेश की शुरुआत की जा सकती है और अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है. साथ ही इसका रिटर्न भी तमाम स्कीम्स के मुकाबले काफी अच्छा है. इसमें कंपाउंडिंग का फायदा मिलता है. आप जितने लंबे समय तक इसमें निवेश करेंगे, उतना ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं.
4/5लॉन्ग टर्म की SIP में आपको रुपी कॉस्ट एवरेजिंग का फायदा मिलता है. इससे बाजार का जोखिम कम होता है और लॉन्ग टर्म में रिटर्न काफी अच्छा मिलता है. ऐसे में आप हर महीने मामूली बचत निवेश करके भी लॉन्ग टर्म में बड़ा कॉर्पस तैयार कर सकते हैं.
5/5फाइनेंशियल रूल कहता है कि हर किसी को अपनी कमाई की 20% रकम को हर हाल में निवेश करना चाहिए. अगर आप हर महीने 10,000 रुपए भी कमाते हैं तो आपको कम से कम 2,000 रुपए निवेश करने चाहिए. यहां तो सिर्फ 1,500 निवेश करने की बात की जा रही है जो आसानी से किया जा सकता है.