Published: 11:59 AM, Apr 1, 2025
|Updated: 12:35 PM, Apr 1, 2025
आपने कभी सोचा है कि केवल 20 रुपये की छोटी सी बचत भी आपको लखपति बना सकती है. अगर नहीं, तो तुरंत जान लीजिए 20-20-20 का वो सीक्रेट फॉर्मूला, जो बदल सकता है आपकी पूरी फाइनेंशियल लाइफ. जी हां 20 रुपये रोज बचाकर आप लखपति बन सकते हैं. 20-20-20 फॉर्मूला इसमें आपकी मदद करेगी. ये फॉर्मूला ना केवल आपके पैसे को बढ़ाने में मदद करेगा, बल्कि एक छोटी सी आदत को अपनाकर आप बड़े फायदे की ओर बढ़ सकते हैं. तो चलिए हम फॉर्मूला के बारे में समझते हैं.
&format=webp&quality=medium)
1/5
सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) का क्रेज लोगों के बीच लगातार बढ़ता जा रहा है.नवंबर 2024 में SIP अकाउंट्स की संख्या करीब 10.22 करोड़ तक पहुंच गई, जो अक्टूबर में करीब 10.12 करोड़ के आसपास थी. वहीं, SIP का कुल AUM (एसेट्स अंडर मैनेजमेंट) करीब ₹13.54 लाख करोड़ के स्तर पर पहुंच गया, जो इस स्कीम में छोटे इन्वेस्टर्स की बढ़ते इंटरेस्ट को पेश करता है.
&format=webp&quality=medium)
2/5
SIP में अगर आप सही प्लानिंग से इन्वेस्ट करेंगे तो फ्यूचर में बड़ा फंड बना सकते हैं. एसआईपी की सबसे बड़ी खासियत नियमित निवेश की सुविधा है. इसमें सिर्फ ₹20 रोज बचाकर आप लाखों का फंड बना सकते हैं. हालांकि इस बचत को एक खास फॉर्मूला के साथ पूरा करना और बेस्ट है.20-20-20 फॉर्मूला की कंपाउंडिंग का फायदा मिलने से 20 रुपये की छोटी बचत लंबी अवधि में बड़ा फंड बना सकती है.
&format=webp&quality=medium)
3/5
SIP में अगर सही तरह से इन्वेस्टमेंट किया जाए तो लॉन्ग टाइम में शानदार रिटर्न पाया जा सकता है.अगर आप ₹20 प्रतिदिन SIP में लगाते हैं और अगर हर साल 20% निवेश बढ़ाया जाए साथ ही 14% सालाना रिटर्न मिल जाता है, तो फिर आपको 20 साल में फंड ₹34 लाख के आसपास मिलेगा.
&format=webp&quality=medium)
4/5
इसमें पहले साल का इन्वेस्टमेंट ₹7,300 के आसपास हो जाने वाला है.फिर हर साल इसमें 20% की बढ़ोतरी करते हैं. ऐसा करने पर 20 साल में ₹13.44 लाख का कुल निवेश हो जाएगा, वहीं,14% सालाना रिटर्न के अनुमान से यह रकम करीब ₹33.98 लाख तक बढ़ सकती है, वो ऐसे क्योंकि 20 साल का रिटर्न 20,54 लाख होगा. जिसमें ₹13.44 और 20,54 जोड़कर टोटल फंड 33.98 लाख फंड तैयार हो जाएगा.
&format=webp&quality=medium)
5/5
SIP निवेश का सबसे बड़ा फायदा यह है कि छोटे से छोटा निवेशक भी इसमें भाग ले सकता है. आप ₹20 रोजाना जैसे छोटी सेविंग्स को निरंतरता और धैर्य के साथ जारी रखें. इस ट्रिक से यह भविष्य में बिजनेस, उच्च शिक्षा या आर्थिक स्वतंत्रता के लिए एक बड़ा फंड बना सकता है.(खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है)