हर महीने एक सही बचत करके आप चाहें तो करोड़ों का फंड बना सकते हैं.फ्यूचर के लिए अच्छा फंड बनाने के लिए आप SIP को चुन सकते हैं. एसआईपी का 20x12x30 फॉर्मूला आपको लंबी अवधि में शानदार रिटर्न दिला सकता है.इस इन्वेस्टमेंट फॉर्मूले की मानें तो 20,000 रुपये का निवेश, 12 फीसदी रिटर्न के साथ 30 साल में करोड़पति बना देगा.तो चलिए जानते हैं क्या कहता है 20x12x30 फॉर्मूला.
1/5फ्यूचर को सेफ करने के लिए सही जगह इन्वेस्टमेंट बहुत जरूरी होता है. यही कारण है कि निवेश के लिए एसआईपी को बेस्ट ऑप्शन माना जाता है.अगर आप भी अमीर बनना चाहते हैं लेकिन एसआईपी के जरिए सही फाइनेंशियल प्लानिंग शुरू कर दें. हालांकि एसआईपी में निवेश के लिए एक सही फॉर्मूले को फॉलो करना बेहद जरूरी होता है. अगर आप भी एसआईपी से पैसे बनाना चाहते हैं तो फिर इसका 20x12x30 फॉर्मूला फॉलो करें.
2/5SIP का 20x12x30 फॉर्मूला इन्वेस्टमेंट के लिए कारगर साबित हो सकता है. यह एक सरल लेकिन प्रभावी इन्वेस्टमेंट ऑप्शन है, जिसमें हर महीने ₹20,000 का निवेश 12% सालाना रिटर्न के हिसाब से 30 साल तक किया जाता है. इस फॉर्मूले से सही प्लानिंग करके आप करोड़ों रुपये की संपत्ति बना सकते हैं और फाइनेंशियल इंडिपेंडेंट महसूस कर सकते हैं.
3/5SIP 20x12x30 फॉर्मूला फ्यूचर में अच्छा रिटर्न देकर कम समय में तगड़ा फंड क्रिएट कर सकता है. इस फॉर्मूला के हिसाब से आपको 20,000 रुपये बचाना होगा, 12 फीसदी रिटर्न के साथ इन्वेस्ट करना होगा और इस आदत को 30 साल तक हर किसी को जारी रखना होगा.तब जाकर आपको बेनेफिट देगा 20x12x30 फॉर्मूला.जी हां यह फॉर्मूला कंपाउंडिंग के जादू की मदद से आपके छोटे से इन्वेस्टमेंट को एक बड़े फंड में बदल सकता है.लॉन्ग इन्वेस्टमेंट तक अनुशासित निवेश करने से न केवल फाइनेंशियल सिक्योरिटी मिलती है, बल्कि यह आपका फ्यूचर भी सेफ और पैसों वाला होता है.
4/5SIP 20x12x30 फॉर्मूला कंपाउंडिंग की ताकत से आप अपना तगड़ा फंड क्रिएट कर सकते हैं. मान लीजिए अगर आप हर महीने ₹10,000 निवेश करते हैं और उस निवेश पर 12% सालाना रिटर्न मिलता है तो एक साल में फंड ₹1,27,665 होगा, साथ ही 30 साल बाद आप करोड़पति बन जाएंगे. अगर 20,000 के इन्वेस्टमेंट के हिसाब से 12 फीसदी रिटर्न के साख 30 साल निवेश करेंगे तो इन्वेस्टिड अमाउंट ₹72,00,000 हो जाएगा. जिसमें आपको इंट्रस्ट रिटर्न ₹5,44,19,464 के आसपास का मिलेगा. इस हिसाब से टोटल फंड करीब ₹6,16,19,464 के हिसाब से मिल सकता है.
5/520x12x30 फॉर्मूला एसआईपी निवेश का अच्छा ऑप्शन मान सकते हैं. इस फॉर्मूले को फॉलो करते हुए आपको मंथली 20 हजार का इन्वेस्टमेंट करना होगा. इस 20 हजार के निवेश को 12 फीसदी रिटर्न के साथ बस 30 साल तक जारी रखना होगा. यह स्ट्रेटेजी अनुशासन और धैर्य के साथ अपनाने पर फाइनेंशियल फ्रीडम का रास्ता खोल सकती है.वैसे करोड़पति बनने का कैलकुलेशन आप एसआईपी कैलकुलेटर से अपने हिसाब से कर सकते हैं.(नोट: खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है,आप निवेश से पहले कैलकुलेशन आदि की जानकारी लें.