SIP calculation: SIP(Systematic investment plan) में निवेश करना अक्सर लोगों को पसंद होता है. इसमें निवेश करके आप कम समय में खुद के लिए तगड़ा फंड क्रिएट कर सकते हैं. जी हां एसआईपी के जरिए करोड़पति बनाना भी काफी आसान होता है, इसमें आसानी से निवेशक को 12 से 15 फीसदी तक का सालाना रिटर्न मिल जाता है. तो अगर आप भी करोड़पति बनने का सपना देख रहे हैं तो फिर एसआईपी का 17+15+15 का फॉर्मूला तुरंत फॉलो कर लें.
1/6आजकल हर कोई चाहता है कि ऐसी जगह निवेश करे जहां से आसानी से करोड़पति बना जा सके, वो भी बिना बजट बिगड़े थोड़े से निवेश से. तो अगर आप भी करोड़पति बनने के लिए स्कीम ढूंढ रहे हैं तो फिर आपके लिए एसआईपी का 17+15+15 का फॉर्मूला बेस्ट होने वाला है. जी हां एसआईपी में निवेश करके मेहनत की कमाई तेजी से बढ़ा सकते हैं. एसआईपी के जरिए बस 15 साल में करोड़पति बनने के लिए 17000 रुपये हर महीने निवेश करने होंगे.
2/6आने वाले कल की जरूरतों और बढ़ती महंगाई को देखते हुए सही समय पर सही फंड का निवेश करना हर किसी के लिए बहुत ही जरूरी हो चुका है.तो अगर आप भी फ्यूचर में अपने लिए अच्छा फंड चाहते हैं तो तुरंत ही एसआईपी में निवेश करें.एसआईपी का 17+15+15 फॉर्मूला बताएगा महीने में कितना निवेश करके कितने ब्याज के साथ कब करोड़पति बन सकते हैं.
3/6यह फॉर्मूला बताता है कि आप अगर सही समय पर सही फंड निवेश करेंगे तो केवल 15 साल में ही करोड़पति बन सतते हैं. जी हां अगर ₹17,000 की आपकी हर महीने की SIP होगी और 15% आपके इन्वेस्टमेंट पर मिलने वाला अनुमानित सालाना औसत रिटर्न (ब्याज) होगा तो आप केवल 15 साल में करोड़पति बन जाएंगे.
4/6ये तो हर किसी को पता ही होना चाहिए कि एसआईपी के जरिए आपको आसानी से 12 से 15 % तक का सालाना औसत रिटर्न लंबी अवधि में इक्विटी म्यूचुअल फंड से मिलना संभव होती है.ऐसे में अगर आपको 15 साल में करोड़पति बनना है तो कम से 15 फीसदी तक का मिलने वाला सालान रिटर्न इसमें मदद करने वाला है.
5/617+15+15 फॉर्मूला को फॉलो करेंगे तो कुल इन्वेस्ट की कई राशि (15 साल में) ₹17,000 x 15 फीसदी ब्याज x 15 साल = 1 करोड़ प्लस होगा.यानी कि अगर आप 15 साल में करोड़पति बनना चाहते हैं हर महीने 17,000 रुपए की एसआईपी करनी होगी, इस इन्वेस्टमेंट पर 15 फीसदी तक का सालाना रिटर्न आसानी से मिल सकता है. इस हिसाब से 17,000 रुपए का निवेश 15 साल में ₹30,60,000 होगा, इसमें रिटर्न की राशि ₹74,18,215 होगी. फिर रिटर्न और निवेश राशि मिलाकर मैच्योरिटी पर करीब टोटल ₹1,04,78,215 मिल सकते हैं.
6/6अगर आप 17,000 की एसआईपी शुरू कर रहे हैं तो आपकी मंथली सैलरी 80 हजार तक कम से कम होना ही चाहिए. ताकि 17,000 की एसआईपी करने के बाद भी महीने का बाकी का खर्चा आसानी से चल सके.तो ऐसे में अब आज ही अपने किसी वित्तीय सलाहकार से बात करें और अपने 'करोड़पति' बनने के सफर की शुरुआत करें.