अक्सर लोग सोचते हैं कि करोड़पति बनने के लिए तो लाखों की कमाई या पुश्तैनी जायदाद चाहिए। लेकिन आज हम आपको 'SIP के करोड़पति कैलकुलेटर' से दिखाएंगे कि कैसे अनुशासित निवेश और 'कंपाउंडिंग के जादू' से आप भी 'धनकुबेर' बन सकते हैं। तो चलिए, खोलते हैं यह 'अंकों का पिटारा' और जानते हैं कि आपको 1 करोड़ रुपये का मालिक बनने में कितना समय लगेगा!
1/7क्या आप भी अपनी मंथली सैलरी से हर महीने कुछ पैसे बचाते हैं और सोचते हैं कि काश, इन छोटी-छोटी बचतों से ही आप करोड़पति बन जाएं, तो हां ऐसा हो सकता है. आपकी छोटी छोटी सेविंग्स से एसआईपी करोड़पति बना सकते है. एसआईपी आपकी ₹5000, ₹10000, या ₹20000 जैसी मंथली बचत को भी करोड़ों में बदल सकती है.
2/7SIP निवेश करने का एक ऐसा 'स्मार्ट' तरीका है, जिसमें आप हर महीने एक तय रकम, एक तय तारीख को अपनी पसंद की स्कीम में निवेश करते हैं. इसमें छोटे से निवेश से तगड़ा फंड बना सकते हैं.हालांकि इसमें शेयर मार्केट गिरने पर इसको बस कभी बंद नहीं करना चाहिए.
3/7एसआईपी पर अनुमानित सालाना 12% से 15% रिटर्न मिल जाता है, रिटर्न के हिसाब से तय होगा कि कितने साल में ₹5000, ₹10000, या ₹20000 की एसआईपी करोड़पति बनाएगी.अगर ₹5,000 की एसआईपी 12% का रिटर्न मिलेगा तो लगभग 27 साल लगेंगे.₹5,000 पर 15%का रिटर्न मिलेगा तो लगभग 23 साल लगेंगे.₹10,000 की एसआईपी पर 12% का रिटर्न मिलेगा तो लगभग 21 साल लगेंगे.₹10,000 की एसआईपी पर का रिटर्न मिलेगा तो लगभग 15% पर 19 साल लगेंगे.₹20,000की एसआईपी पर 12% का रिटर्न मिलेगा तो लगभग 16 साल लगेंगे.₹20,000 की एसआईपी 15% लगभग 14 साल लग सकते हैं.
4/7अगर आप एसआईपी में 5000 रुपए निवेश करते हैं और इसमें 12 फीसदी का सालाना रिटर्न मिलता है तो आपकी निवेश राशि ₹16,20,000 होगी, जिस पर ₹91,91,565 का रिटर्न मिलेगा. वहीं, 27 साल बाद मैच्योरिटी फंड ₹1,08,11,565 हो जाएगा.अगर इसी निवेश राशि पर 15 फीसदी का रिटर्न मिलेगा तो 23 साल में करोड़पति बन जाएंगे, जिसमें निवेश राशि 13,80,000 और ₹89,36,481 रिटर्न मिलेगा, तब टोटल फंड ₹1,03,16,481 होगा.
5/7अगर आप एसआईपी में 10,000 रुपए निवेश करते हैं और इसमें 12 फीसदी का सालाना रिटर्न मिलता है तो 21 साल में करोड़पति बन जाएंगे, जिसमें निवेश राशि ₹25,20,000 होगी, ₹79,10,067 का आपको रिटर्न मिलेगा. रिटर्न और निवेश राशि जोड़कर टोटल फंड ₹1,04,30,067 का बनेंगा.जबकि अगर इसी निवेश राशि पर 15 फीसदी का रिटर्न मिलेगा तो 19 साल में 1 करोड़ से ज्यादा का फंड होगा.जिसमें निवेश राशि ₹22,80,000 और ₹91,47,124 रिटर्न मिलेगा, तब टोटल मैच्योरिटी फंड ₹1,14,27,124 होगा.
6/720,000 रुपए की एसआईपी से आप बस 16 साल में करोड़पति बन जाएंगे वो भी 12 फीसदी का सालाना रिटर्न मिलने पर. इसमें निवेश राशि ₹38,40,000 होगी और इसमें इंट्रस्ट रिटर्न ₹70,76,193 मिलेगा. फिर अगर रिटर्न और निवेश राशि जोड़ेंगे तो टोटल फंड 16 साल में ₹1,09,16,193 होगा, वहीं, अगर ये निवेश राशि पर 15 फीसदी का रिटर्न मिलेगा तो 14 साल में 1 करोड़ से ज्यादा का फंड होगा.जिसमें निवेश राशि ₹33,60,000 और ₹71,34,111 रिटर्न मिलेगा, तब टोटल मैच्योरिटी फंड ₹1,04,94,111 होगा.
7/7एसआईपी के साथ ये सच है कि जितनी ज्यादा रकम निवेश करेंगे उतनी जल्दी करोड़पति बन जाएंगे. जी हां अगर आपको थोड़ा बेहतर सालाना रिटर्न मिलता है (जैसे 12% की जगह 15%), तो आप कई साल पहले ही अपने लक्ष्य तक पहुंच सकते हैं. वैसे SIP में समय देना पड़ता है. कंपाउंडिंग का असली मजा लंबे समय में ही आता है.