हर महीने थोड़ा-थोड़ा निवेश करें और कुछ ही सालों में करोड़ों का कॉर्पस आपके नाम हो जाए. यही है SIP का ट्रिपल 5 फॉर्मूला, जिसके बारे में आधा इंडिया अब तक अनजान है. अगर आपने इसे सही तरह से समझ लिया, तो आप भी 55 की उम्र में न सिर्फ रिटायर हो सकते हैं, बल्कि हर महीने ₹2.5 लाख से ज्यादा की ‘पेंशन’ भी पा सकते हैं. ये फॉर्मूला इतना आसान है कि इसे कोई भी फॉलो कर सकता है- बस जरूरत है थोड़ा अनुशासन और समझदारी की.
1/8ट्रिपल 5 का पहला 5 कहता है- रिटायरमेंट का इंतजार 60 तक मत करो. अगर आप 25 की उम्र से SIP शुरू करते हैं, तो 55 पर आराम से 5 करोड़ तक का फंड बना सकते हैं. यह फॉर्मूला मानता है कि ‘फाइनेंशियल फ्रीडम’ उम्र पर नहीं, प्लानिंग पर निर्भर है. अगर आप जल्दी शुरू करते हैं, तो कंपाउंडिंग आपकी सबसे बड़ी साथी बन जाती है.
2/8दूसरा 5 बताता है- हर साल अपनी SIP को 5% बढ़ाएं. यानी अगर आप 10,000 रुपये से शुरू करते हैं, तो अगले साल 10,500 रुपये, फिर तीसरे साल 11,000 रुपये और ऐसे ही बढ़ाते रहें. ऐसा करने से आपकी निवेश राशि धीरे-धीरे बड़ी होती जाती है और कंपाउंडिंग की ताकत से आपका फंड एक्सपोनेंशियल ग्रोथ दिखाता है. याद रखिए, SIP सिर्फ निवेश नहीं, एक आदत है जो समय के साथ आपकी दौलत बनाती है.
3/8तीसरा 5 मतलब- 5 करोड़ का टारगेट. ये सुनने में बड़ा लगता है, लेकिन कंपाउंडिंग की मदद से यह पूरी तरह मुमकिन है. अगर आपकी SIP हर साल 5% बढ़ती है और औसतन 11% का रिटर्न मिलता है, तो 30 साल में आपका फंड करीब ₹5.20 करोड़ तक पहुंच सकता है. यानी जो लोग सोचते हैं कि 10-15 हजार की SIP से कुछ नहीं होगा, वो ये देखकर हैरान रह जाएंगे कि छोटा निवेश भी वक्त के साथ करोड़ों में बदल सकता है.
4/8कंपाउंडिंग को समझिए ऐसे- जैसे बर्फ का गोला नीचे लुढ़कता हुआ बड़ा होता जाता है.आपका पैसा भी ऐसा ही करता है. जितना ज्यादा समय देंगे, उतना ही तेज़ यह बढ़ेगा. रिटर्न पर रिटर्न मिलते रहेंगे और आपका निवेश अपने आप काम करेगा. इसलिए जल्दी शुरू करने का मतलब है, लंबा वक्त और ज्यादा कंपाउंडिंग.
5/8अब आइए उस हिस्से पर जो सबको पसंद आता है- रिटायरमेंट इनकम. अगर आपके पास 55 की उम्र में ₹5.20 करोड़ का कॉर्पस है, और आप इसे सुरक्षित जगह जैसे FD या डेब्ट फंड में लगाते हैं, जहां औसतन 6% का सालाना रिटर्न मिलता है, तो आपको हर साल करीब ₹31.20 लाख मिलेंगे. यानि हर महीने ₹2.60 लाख की ‘पेंशन’, वो भी बिना नौकरी किए. और सबसे अच्छी बात- यह आपकी सेविंग्स से मिलने वाली “स्वतंत्र आय” होगी, जिसे आप अपनी लाइफस्टाइल, हॉबी या ट्रैवल में इस्तेमाल कर सकते हैं.
6/8कई लोग रिटायरमेंट की सोच को बाद के लिए टाल देते हैं. लेकिन सच्चाई ये है कि जितनी जल्दी आप शुरुआत करेंगे, उतना ही आसान होगा बड़ा कॉर्पस बनाना. SIP इसीलिए खास है-इसमें आपको बड़ी रकम एकसाथ नहीं लगानी पड़ती. बाजार में उतार-चढ़ाव का असर कम होता है. और सबसे बढ़कर, आप एक अनुशासित निवेशक बनते हैं. इसका मतलब, SIP सिर्फ पैसा नहीं बढ़ाती, आदत भी बदलती है.
7/8कई लोग पूछते हैं- अगर हम 25 पर नहीं, 35 या 40 पर शुरू करें तो क्या ये फॉर्मूला काम करेगा? जवाब है- हां, लेकिन थोड़ा फर्क आएगा. आपका कॉर्पस थोड़ा छोटा रहेगा या आपको SIP राशि ज्यादा रखनी होगी. लेकिन कंपाउंडिंग तब भी काम करती है, बस वक्त के साथ आपको अपने टारगेट में थोड़ा बदलाव करना होगा.
8/85 करोड़ का सपना सुनने में बड़ा लगता है, लेकिन SIP का ट्रिपल 5 फॉर्मूला इसे हकीकत में बदल सकता है. बस तीन बातें याद रखें- जल्दी शुरुआत करें, हर साल निवेश थोड़ा बढ़ाएं, और लंबा वक्त दीजिए. क्योंकि पैसा तब बढ़ता है जब आप उसे समय देते हैं, न कि टेंशन. और यही है रिटायरमेंट की सबसे स्मार्ट प्लानिंग- कम मेहनत, ज्यादा कंपाउंडिंग.