हर महीने ₹10,000 बचाना कोई मुश्किल काम नहीं, बस थोड़ी सी प्लानिंग और अनुशासन की जरूरत होती है. आप अपने नफालतू खर्चों में कटौती करें, बजट बनाएं और हर मंथ तय रकम सेविंग में डालें. आप इन पैसे को SIP, RD या PPF जैसी योजनाओं में लगाकर आप अच्छा रिटर्न पा सकते हैं...
1/8क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि हर मंथ आपकी सैलरी आने के कुछ ही दिनों बाद एक दम से खत्म हो जाती है? तो क्या आप चाहते हैं कि हर महीने कुछ पैसे बचाकर अपने सपनों को पूरा कर सकें या फिर फ्यूचर के लिए एक मजबूत फंड बना सकें? अगर हां, तो हर महीने कम से कम 10,000 रुपये की बचत करना होगा. वैसे यह लक्ष्य भले ही चुनौतीपूर्ण लगे, लेकिन कुछ अनुशासित आदतों और स्मार्ट फाइनेंशियल डिसीजन के साथ इसे आसानी से हासिल किया जा सकता है. यह सिर्फ सेविंग नहीं, बल्कि एक बेहतर वित्तीय फ्यूचर की दिशा में उठाया गया पहला कदम है. तो फिर आइए जानते हैं कि आप हर महीने कैसे 10,000 रुपये बचा सकते हैं और इन बचत को कैसे निवेश करके अपनी संपत्ति बढ़ा सकते हैं.
2/8इमरजेंसी फंड: यह आपको किसी भी अप्रत्याशित वित्तीय संकट (जैसे नौकरी छूटना, मेडिकल इमरजेंसी) से निपटने में मदद करेगा.
वित्तीय लक्ष्य पूरे करें: ये घर का डाउन पेमेंट, बच्चों की शिक्षा, शादी या रिटायरमेंट जैसे बड़े लक्ष्यों को पूरा करने के लिए बचत आवश्यक होता है.
तनाव कम करें: जी हाँ जब आपको पता होता है कि आपके पास बचत है, तो वित्तीय परेशानी कम होती हैं और मानसिक शांति मिलती है.
3/8आप सबसे पहले अपनी मासिक आय और सभी खर्चों (स्थिर और परिवर्तनशील) की एक लिस्ट को बनाएं. उसमें किराया, EMI, बिल (बिजली, पानी, गैस) आदि को मेंशन करें.यह आपको साफ़ रूप से दिखाएगा कि आपका पैसा कहाँ जा रहा है. आपको ऐसे ग़ैर जरूरी खर्चों की पहचान करने में मदद मिलेगी जहाँ आप कटौती कर सकते हैं. आप इसके लिए स्प्रेडशीट या किसी बजटिंग ऐप का उसे कर सकते हैं. साथ ही आप हर कैटेगरी के लिए एक सीमा निर्धारित करें और उसका पालन करने का प्रयास करें.
4/8'खुद को पहले भुगतान करें': यह बचत करने का सबसे बेस्ट तरीका है. जी जान हमेशा सैलरी आते ही, बैंक को निर्देश दें कि वह आपके बचत खाते से हर महीने की शुरुआत में ही 10,000 रुपये एक अलग बचत खाते या निवेश खाते (जैसे SIP) में स्वचालित रूप से ट्रांसफर कर दे. ऐसा करने से ये होगा कि जब पैसा आपकी पहुंच से दूर हो जाता है, तो आप उसे खर्च करने से बच जाते हैं. यह आपको अनुशासित रहने में मदद करेगा और आप अपनी बचत को प्राथमिकता देना सीखेंगे.
5/8आप अपने उन खर्चों की पहचान करें जो 'आवश्यक' नहीं बल्कि 'इच्छाएं' हैं तो आप पैसे बचा सकते हैं. इसलिये लिए बाहर का कहना खाना बंद करें. असल में घर का बना खाना खाने से हर महीने 2,000 से 3,000 रुपये तक की बचत हो सकती है. इसके अलावा प्लेटफॉर्म के मेम्बरशिप हटाएं,इससे हर महीने 1,000 रुपये या अधिक बच सकते हैं. जहाँ तक को किसी भी गैर-ज़रूरी चीज़ खरीदने से बचें.
6/8अगर आपके खर्चों में कटौती पर्याप्त नहीं है, तो अपनी आय बढ़ाने के बारे में सोचना जरूरी है.इसके लिए आप पार्ट-टाइम काम, फ्रीलांसिंग, या ऑनलाइन ट्यूशन को ऑप्शन चुनें. जी हां आप अपने कौशल को बढ़ाएं ताकि आपको बेहतर नौकरी या पदोन्नति मिल सके.
7/8आप अपने क्रेडिट कार्ड का बकाया या पर्सनल लोन जैसे हाई ब्याज वाले कर्ज आपकी बचत की क्षमता को खत्म कर देते हैं, क्योंकि आपका पैसा ब्याज चुकाने में चला जाता है.तो ऐसे में अगर कोई कर्ज हो तो उसको चुकाएं, क्योंकि ब्याज पर बचाया गया पैसा सीधे आपकी बचत में जुड़ जाएगा.
8/8तो अगर आप सेफ और स्मार्ट तरीके से फ्यूचर के लिए इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं, तो आप आवर्ती जमा (RD) कम जोखिम वाला विकल्प चुनें, जिसमें हर महीने थोड़ा-थोड़ा निवेश कर बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं. वहीं, SIP के जरिए म्यूचुअल फंड में निवेश लंबी अवधि में बड़ा रिटर्न देता है.PPF ना केवल टैक्स-फ्री है, बल्कि बचत का भरोसेमंद जरिया भी है. इसके साथ ही, NPS से रिटायरमेंट के लिए नियमित इनकम और टैक्स छूट मिलती है.