SBI Vs Post Office RD: अगर आप हर महीने ₹12,500 इन्वेस्टमेंट करके सेफ और तय रिटर्न चाहते हैं, तो आपके लिए SBI का ‘हर घर लाखपति’ RD और पोस्ट ऑफिस की नेशनल सेविंग्स RD स्कीम दोनों ही बेस्ट ऑप्शन हो सकती हैं. लेकिन निवेशक फिर भी कंफ्यूज हो जाते हैं कि आखिर इन दोनों में किसमें निवेश करके ज्यादा फंड बन सकता है.
1/5SBI Vs Post Office RD: अपनी मेहनत की कमाई को सही जगह निवेश करना हर कोई चाहता है, इसके लिए सही स्कीम के बारे में पता होना भी जरूरी है.इन्वेस्टमेंट करने वालों के सामने घर लाखपति RD और पोस्ट ऑफिस RD दो बेस्ट ऑप्शन फिलहाल हैं.जी हां RD की मदद से आप हर महीने एक तय रकम जमा करके बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं. समय के साथ इस पर चक्रवृद्धि ब्याज मिलता है, और मैच्योरिटी पर आपको पूरा पैसा ब्याज सहित वापस मिलता है.
2/5SBI Vs Post Office RD:लेकिन सवाल ये है कि भले ही SBI की ‘हर घर लाखपति’ RD स्कीम और पोस्ट ऑफिस की राष्ट्रीय बचत RD योजना देश की सबसे लोकप्रिय RD विकल्पों में से हों.लेकिन अगले 5 साल तक हर महीने ₹12,500 निवेश करने पर कहां से ज्यादा फंड बनेगा ये सवाल रहता है.तो हम समझेंगे दोनों में कहां निवेश करना फायदेमंद रहेगा.
3/5SBI Vs Post Office RD: अगर आप हर मंथ ₹12,500 अपने बचाकर आने वाले 5 सालों में एक बड़ा फंड तैयार करना चाहते हैं, तो फिर आपके लिए SBI की ‘हर घर लाखपति’ RD स्कीम बेस्ट ( SBI Har Ghar Lakhpati RD)ऑप्शन हो सकती है. इस आरडी स्कीम में 3 से 4 साल की अवधि में करीब 6.55% और 5 से 10 साल की अवधि पर करीब 6.30% सालाना ब्याज मिल सकता है. इस स्कीम में कोई भी निवासी व्यक्ति खाता खोल सकता है,सिंगल, जॉइंट या गार्जियन के जरिए.तो अगर निवेशक 5 साल तक ₹12,500 हर महीने जमा करते हैं, तो कुल ₹7.5 लाख इन्वेस्टमेंट पर आपको करीब ₹1.33 लाख का ब्याज मिल सकता है, जिससे कुल मैच्योरिटी राशि ₹8.83 लाख हो सकती है.
4/5SBI Vs Post Office RD: अगर कोई भी निवेशक सेफ और फिक्स रिटर्न वाली स्कीम की तलाश में हैं, तो पोस्ट ऑफिस की राष्ट्रीय बचत RD स्कीम(Post Office National Savings RD) एक शानदार ऑप्शन हो सकती है. यह स्कीम 5 साल की सरकार समर्थित योजना है, जिसमें करीब 6.70% सालाना ब्याज मिलता है,ये खास स्कीम हर तीन महीने में कंपाउंड को देती है. इसमें कोई भी व्यक्ति, जॉइंट अकाउंट होल्डर या संरक्षक खाता ओपन कर सकता है. इसमें न्यूनतम मासिक जमा ₹100 है और इसमें ऊपरी कोई सीमा तय नहीं है. तो अगर आप हर मंथ ₹12,500 का इन्वेस्टमेंट करते हैं, तो 5 साल में ₹7.5 लाख जमा करने पर आपको करीब ₹1.43 लाख ब्याज मिलेगा और कुल मैच्योरिटी राशि ₹8.92 लाख तक पहुंच सकती है.
5/5SBI Vs Post Office RD: वैसे अगर आप मासिक इन्वेस्टमेंट के जरिए एक सेफ फ्यूचर चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस RD और SBI की ‘हर घर लाखपति’ RD दोनों ही बेहतरीन विकल्प हैं. लेकिन ब्याज और कुल रिटर्न के मामले में पोस्ट ऑफिस RD थोड़ी आगे है, जबकि SBI RD उनके लिए अच्छी है, जो बैंकिंग से जुड़ी अन्य सेवाओं का भी लाभ उठाना चाहते हैं. तो आप अपने हिसाब से दोनों से किसी भी स्कीम में निवेश कर सकते हैं.