Best FD rates 2022: बढ़ती महंगाई के बीच कर्ज और जमा की ब्याज दरों में बढ़ोतरी देखी जा रही है. हाल के दिनों में कई बैंकों ने अपनी उधारी दरों में बढ़ोतरी के साथ-साथ फिक्स्ड डिपॉजिट यानी FDs की ब्याज दरें भी बढ़ाई है. इसके बाद निवेशकों के लिए एफडी थोड़ा और आकर्षक हो गया है. अगर आप बिना कोई जोखिम लिये अगले 5 साल में फिक्स रिटर्न चाहते हैं, तो बैंकों की एफडी एक बेहतर ऑप्शन हो सकती हैं. 5 साल की एफडी पर निवेशकों को टैक्स डिडक्शन का भी लाभ मिलता है. आइए जानते हैं बड़े कॉमर्शियल बैंक SBI, HDFC Bank और ICICI Bank 5 साल की एफडी पर रेग्युलर और सीनियर सिटीजन को कितना ब्याज ऑफर कर रहे हैं.
1/5SBI 5 साल की एफडी पर सालाना 5.50 फीसदी ब्याज ऑफर कर रहा है. सीनियर सिटीजन के लिए यह दरें 6.30 फीसदी हैं. ये ब्याज दरें 15 फरवरी 2022 से 2 करोड़ रुपये से कम के जमा पर लागू हैं.
2/5Bank of Baroda 5 साल की एफडी पर सालाना 5.35 फीसदी ब्याज ऑफर कर रहा है. सीनियर सिटीजन के लिए यह दरें 6.00 फीसदी हैं. ये ब्याज दरें 22 मार्च 2022 से 2 करोड़ रुपये से कम के जमा पर लागू हैं.
3/5HDFC बैंक 5 साल की एफडी पर 5.60 फीसदी सालाना ब्याज दे रहा है. सीनियर सिटीजन के लिए ब्याज दरें 6.10 फीसदी है. यह ब्याज दरें 2 करोड़ रुपये से कम के जमा पर 18 मई 2022 से लागू हैं.
4/5ICICI Bank 5 साल की एफडी पर 5.60 फीसदी सालाना ब्याज ऑफर कर रहा है. सीनियर सिटीजन के लिए यह ब्याज दरें 6.1 फीसदी हैं. 2 करोड़ रुपये से कम के जमा यह दरें 21 मई 2022 2020 से लागू हैं.
5/5अगर आप किसी भी बैंक में 5 साल की FD कराते हैं, तो सेक्शन 80C में टैक्स छूट का लाभ मिलता है. हालांकि, FD से मिलने वाला ब्याज टैक्सेबल होता है. इसमें एक फाइनेंशियल ईयर में अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक निवेश पर टैक्स बचाया जा सकता है. इसमें 5 साल का लॉक इन पीरियड होता है. यह अवधि 10 साल तक बढ़ सकती है.
(नोट: FD की ब्याज दरें बैंकों की ऑफिशियल वेबसाइट्स से ली गई हैं.)