स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी सैमसंग (Samsung) ने फोल्डेबल फोन ‘गैलेक्सी जेड फ्लिप’ (Galaxy Z Flip) को शुक्रवार को भारत में लॉन्च कर दिया. साथ ही इसकी प्री बुकिंग भी शुरू कर दी गई है.
1/7यह फोन सैमसंग ऑनलाइन स्टोर और चुनिंदा खुदरा दुकानों पर बुकिंग के लिए रखा गया है. इसकी कीमत 1.10 लाख रुपये है.
2/7Galaxy Z Flip को फरवरी की शुरुआत में कंपनी ने अपने अमेरिकी बाजार में पेश किया है. भारत में इस तरह के प्रीमियम फोन Galaxy Z Flip का कुल बाजार 30 लाख इकाई होने का अनुमान है.
3/7यह ग्राहकों को बड़ी स्क्रीन के सारे फायदे देता है, साथ ही उन्हें हथेली में समाने लायक एक कॉम्पैक्ट और आकर्षक फोन Galaxy Z Flip की सुविधा भी देता है. Galaxy Z Flip में 6.7 इंच की मुख्य स्क्रीन है. मुड़ने पर यह स्क्रीन दो अलग-अलग हिस्सों में काम करने लगती है.
4/7इससे पहले कंपनी ने इसी तरह का एक और फोन Galaxy fold अक्टूबर में 1.65 लाख रुपये में भारतीय बाजार में उतारा था. सैमसंग के भारतीय कारोबार के मोबाइल कारोबार निदेशक आदित्य बब्बर ने कहा कि सबसे पतली स्क्रीन (Ultra Thin Glass display) और Hideaway हिंज (जोड़ने वाला कब्जा) के साथ गैलेक्स जेड फ्लिप तकनीकी अपग्रेडेशन में एक कीर्तिमान है.
5/7Galaxy Z Flip को मोड़कर बंद करने के बाद ऊपर की तरफ इसमें अलग से 1.1 इंच की एक स्क्रीन है, जिसका उपयोग नोटिफिकेशन इत्यादि के लिए होता है. इस फोन में पीछे की तरफ 12 मेगापिक्सल का दोहरा कैमरा सेटअप है.
6/7सेल्फी कैमरा 10 मेगापिक्सल का है. यह 8 जीबी रैम और 256 जीबी की मेमोरी के साथ आता है. इसमें E-SIM और 3300 MAH की बैटरी है.
7/7Galaxy Z Flip फोन 21 फरवरी से सैमसंग ऑनलाइन स्टोर और चुनिंदा खुदरा दुकानों पर बुकिंग के लिए उपलब्ध हो गया है. 26 फरवरी से ग्राहकों को इसकी डेलिवरी शुरू हो जाएगी.