कम सैलरी होने के बावजूद रिटायरमेंट के लिए बड़ा फंड तैयार करना अब मुश्किल नहीं रहा. सही समय पर सही रणनीति के साथ निवेश शुरू करने से आप करोड़पति बन सकते हैं. फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर आप सिर्फ ₹2,000 से SIP शुरू करें और 25/2/7/35 का फॉर्मूला अपनाएं तो 60 की उम्र तक आसानी से 2 करोड़ का फंड तैयार किया जा सकता है. यहां समझिए शानदार फॉर्मूले को आसान भाषा में.
1/7इस फॉर्मूले का मतलब है- 25 यानी 25 साल की उम्र में निवेश की शुरुआत करें. 2 का मतलब निवेश की शुरुआत 2,000 रुपए से करें. 7 का मतलब हर साल इस रकम में 7% की बढ़ोतरी करें और 35 के मायने हैं कि ये निवेश पूरे 35 साल तक लगातार जारी रखें. ये लॉन्ग टर्म स्ट्रैटेजी आपके रिटायरमेंट फंड को कई गुना बढ़ा देगी.
2/725 साल की उम्र में हर महीने ₹2,000 से SIP शुरू करें. अगले साल मौजूदा रकम का 7% बढ़ाएं. पहले साल ₹2,000 निवेश, दूसरे साल 7% बढ़ाने पर रकम ₹2,140 हो जाएगी, फिर अगले साल 7% बढ़ाने पर राशि ₹2,290 हो जाएगी. आपक हर साल अपनी एसआईपी में 7% की वृद्धि करते जाना है. 35 साल तक इसी तरह से निवेश करें.
3/7अगर आप इस फॉर्मूले को अपनाते हुए निवेश करते हैं तो 35 साल में आपका कुल निवेश लगभग ₹33,17,685 होगा. 12% औसत रिटर्न मानकर आपको ₹1,81,92,862 सिर्फ ब्याज मिलेगा. इस तरह कुल फंड = निवेश + ब्याज = ₹2,15,10,547 होगा. मतलब, 60 की उम्र में आप 2 करोड़ से ज्यादा का रिटायरमेंट फंड तैयार कर लेंगे.
4/7छोटी सैलरी वालों के लिए भी आसान है. हर साल 7% की मामूली बढ़ोतरी से महंगाई को मात देने में मददगार है. म्यूचुअल फंड SIP का 12% का औसत रिटर्न लॉन्ग टर्म में करोड़ों का फायदा दे सकता है. अगर रिटर्न 12% से ज्यादा मिला तो फंड और भी बड़ा बनेगा.
5/7SIP में Equity Mutual Funds को प्राथमिकता दें क्योंकि लंबे समय में ये बेहतर रिटर्न देते हैं. निवेश को बीच में रोकें नहीं. हर साल बढ़ोतरी का नियम जरूर अपनाएं ताकि कॉम्पाउंडिंग का ज्यादा से ज्यादा फायदा मिले और महंगाई को आप मात दे सकें.
6/7आप शुरुआत देर से भी कर सकते हैं लेकिन इतना फंड बनाने के लिए आपको रकम में हर साल 10% 12% या 15% के हिसाब से वृद्धि करनी होगी. तब आप अपने लक्ष्य के करीब पहुंच पाएंगे. जैसे मान लीजिए आप 30 की उम्र पर 2,000 रुपए से निवेश शुरू करते हैं और 60 तक 2 करोड़ जोड़ने का लक्ष्य है तो आपको 30 साल तक एसआईपी को जारी रखना होगा. हर साल 12% के हिसाब से टॉप-अप लगाना होगा, तब जाकर 12% रिटर्न के हिसाब से 2,04,90,176 रुपए का फंड बनेगा
7/7SIP के जरिए Mutual Funds में निवेश किया जाता है. ये मार्केट बेस्ड स्कीम है, इसमें रिटर्न की गारंटी नहीं होती. हालांकि लॉन्ग टर्म में इसका औसत रिटर्न 12 प्रतिशत माना गया है, लेकिन ये कम या ज्यादा भी हो सकता है.