अगर आप ऐसे निवेश की तलाश में हैं जिसमें रिस्क न हो, रिटर्न पक्का हो और टैक्स का झंझट भी न हो तो PPF सबसे बेहतर विकल्प है. ये एक सरकारी स्कीम है जो 15 साल में मैच्योर होती है. आप अगर चाहें तो इसे 5-5 साल के ब्लॉक में आगे भी बढ़ा सकते हैं. इस स्कीम में निवेशक ₹1.5 लाख तक सालाना इन्वेस्ट कर सकते हैं. मौजूदा समय में इस स्कीम पर 7.1 प्रतिशत ब्याज मिल रहा है. अगर आप चाहें तो इस स्कीम से खुद आसानी से सिर्फ 20 साल में करोड़पति बना सकते हैं. लेकिन इसके लिए आपको और आपकी पत्नी दोनों को इसमें निवेश करना होगा.
1/7PPF में जॉइंट अकाउंट की सुविधा नहीं होती, लेकिन पति और पत्नी दोनों अपने-अपने नाम से अलग अकाउंट खोल सकते हैं. दोनों अगर सालाना ₹1.5 लाख जमा करें, तो 20 साल तक के निवेश में ₹30 लाख-₹30 लाख मिलाकर ₹60 लाख का कॉन्ट्रिब्यूशन हो जाएगा, जिस पर ब्याज से रकम ₹1.33 करोड़ तक पहुंच जाएगी.
2/7हर साल ₹1.5 लाख यानी महीने के ₹12,500 निवेश करें. स्कीम 15 साल में मैच्योर होगी, उसके बाद इसे 5 साल के लिए एक्सटेंड कराएं. इस तरह 20 साल तक हर साल निवेश जारी रखने पर पति-पत्नी दोनों का कुल निवेश ₹60 लाख होगा. 7.1% की ब्याज दर पर कंपाउंड इंटरेस्ट से ये रकम ₹1.33 करोड़ तक पहुंच जाएगी.
3/7मान लीजिए पति और पत्नी पीपीएफ में सालाना निवेश ₹1.5- ₹1.5 लाख रुपए करते हैं. इस तरह 20 साल में आप दोनों मिलकर अपने-अपने अकाउंट में कुल ₹30 लाख रुपए जमा करेंगे. 7.1 प्रतिशत ब्याज दर के हिसाब से कैलकुलेट करें तो दोनों को ₹36,58,288 रुपए ब्याज के मिलेंगे. इस तरह दोनों को कुल मिलाकर 20 साल में 66,58,288 रुपए मिलेंगे. 66,58,288 + 66,58,288= 1,33,16,576 रुपए. इस तरह दोनों पति और पत्नी 20 साल में करोड़पति बन जाएंगे.
4/7PPF निवेश को E-E-E (Exempt-Exempt-Exempt) कैटेगरी में रखा गया है. इसका मतलब है- निवेश टैक्स-फ्री (80C में छूट), ब्याज टैक्स-फ्री, मैच्योरिटी राशि भी टैक्स-फ्री. यानि पूरा रिटर्न पूरी तरह से टैक्स से
5/7PPF अकाउंट को 15 साल बाद 5 साल के लिए बढ़ाया जा सकता है. अगर आप इसे कंट्रीब्यूशन के साथ जारी रखना चाहते हैं, तो मैच्योरिटी डेट के एक साल के भीतर बैंक या पोस्ट ऑफिस में फॉर्म H जमा करें. अगर आप समय पर आवेदन नहीं करेंगे तो खाते में योगदान बंद हो जाएगा और ब्याज कम मिल सकता है.
6/7PPF पूरी तरह से गवर्नमेंट गारंटीड स्कीम है. न इसमें मार्केट का रिस्क है और न कैपिटल लॉस का डर. लंबी अवधि में ये स्कीम हर साल कंपाउंड ब्याज से बढ़ती है, जो 15-20 साल में करोड़ों का टैक्स-फ्री फंड बना देती है.
7/7अगर आप PPF को रिटायरमेंट, बच्चों की पढ़ाई या भविष्य की सिक्योरिटी के लिए इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो जल्द शुरुआत करें. जितनी जल्दी निवेश शुरू करेंगे, उतना ज्यादा कंपाउंड इंटरेस्ट मिलेगा.