Published: 8:48 AM, Dec 11, 2025
|Updated: 8:58 AM, Dec 11, 2025
अगर आप चाहते हैं कि जब तक आप 40 की उम्र पर पहुंचें, आपके पास जॉब के अलावा एक्स्ट्रा इनकम का कोई सोर्स बन जाए, तो PPF आपके लिए ये जुगाड़ करवा सकता है. जी हां, सही सुना आपने. पब्लिक प्रोविडेंट फंड (Public Provident Fund) को लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट और टैक्स बेनिफिट के लिहाज से काफी अच्छा माना जाता है, लेकिन ये स्कीम आपकी कमाई भी करवा सकती है. इसकी मदद से आप हर साल घर बैठे लाखों रुपए कमा सकते हैं. लेकिन इसके लिए आपको खास स्ट्रैटेजी अपनानी होगी. यहां समझिए कैसे होगा ये काम.
&format=webp&quality=medium)
1/6
PPF से बिना कॉन्ट्रीब्यूशन ब्याज को कमाने के लिए आपको पहले इसमें लगातार 15 साल तक निवेश करना होगा और ये निवेश 25 की उम्र में शुरू करना होगा. PPF 15 साल में मैच्योर होती है. 15 साल बाद आपकी उम्र 40 हो जाएगी. तब इसकी मैच्योरिटी के बाद आपको मुफ्त में कमाई करने का मौका मिलेगा. ये कमाई ब्याज से होगी.
&format=webp&quality=medium)
2/6
15 साल तक लगातार निवेश करने के बाद आपकी स्कीम मैच्योर हो जाएगी लेकिन आपको इस रकम को निकालना नहीं है. अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके PPF अकाउंट में, जितनी भी रकम जमा है, उस पर पीपीएफ की गणना के हिसाब से ब्याज मिलता रहता है. इसे PPF Extension Without Contribution कहते हैं. बगैर कॉन्ट्रीब्यूशन के एक्सटेंशन कराने के लिए किसी एप्लीकेशन की जरूरत नहीं होती, अगर आप मैच्योरिटी के बाद पैसा नहीं निकालते तो ये खुद अप्लाई हो जाता है. ऐसे अकाउंट से आप कभी भी पूरा पैसा निकाल सकते हैं या इसे जमा रहने दे सकते हैं और जमा पर ब्याज कमा सकते हैं.
&format=webp&quality=medium)
3/6
PPF में अधिकतम 1.5 लाख रुपए सालाना निवेश किए जा सकते हैं. आपको 15 साल तक सालाना इतना ही पैसा इस स्कीम में डिपॉजिट करना होगा. इस तरह 15 साल में कुल 22,50,000 का इन्वेस्टमेंट होगा. मौजूदा ब्याज दर 7.1 फीसदी के हिसाब से अगर कैलकुलेट करें तो आपको इस पर 18,18,209 रुपए का ब्याज मिलेगा और मैच्योरिटी पर 40,68,209 रुपए का फंड बनेगा.
&format=webp&quality=medium)
4/6
40,68,209 रुपए की जो मैच्योरिटी रकम बनी है, उसे जब आप अकाउंट में ही पड़ा रहने देंगे तो इस पर मौजूदा ब्याज दर के हिसाब से सालाना ब्याज मिलेगा. अभी की ब्याज दर 7.1% के हिसाब से कैलकुलेट करें तो ये ब्याज 2,88,842 रुपए होगा. इस तरह बिना कॉन्ट्रीब्यूशन के आप लाखों रुपए हर साल ब्याज पर कमा सकते हैं. अगर हर महीने की आमदनी के हिसाब से निकालें तो 2,88,842/12 = 24070 रुपए महीने की कमाई होगी. जब तक ये पैसा जमा रहेगा, तब तक उस पर ब्याज मिलता रहेगा.
&format=webp&quality=medium)
5/6
पीपीएफ में कॉन्ट्रीब्यूशन के साथ एक्सटेंशन का ऑप्शन भी होता है. लेकिन इसके लिए आपको मैच्योरिटी की तारीख से 1 साल पूरा होने के पहले अकाउंट एक्सटेंशन के लिए एप्लीकेशन देनी होती है. कॉन्ट्रीब्यूशन के साथ एक्सटेंड कराने पर खाता सीधे 5 साल के लिए एक्सटेंड होता है. पीपीएफ से आप कितनी बार भी 5-5 साल के ब्लॉक में एक्सटेंशन करवा सकते हैं.
&format=webp&quality=medium)
6/6
पीपीएफ की ब्याज दर लंबे समय से 7.1% है, इसलिए यहां कैलकुलेशन इस ब्याज दर के हिसाब से की गई है. लेकिन सरकार हर 3 महीने में ब्याज दरों की समीक्षा करती है, ऐसे में भविष्य में ये ब्याज दर बदल भी सकती है. ब्याज दर बदली तो इसके रिटर्न की गणना भी बदल जाएगी.