करोड़पति बनना सभी को एक सपना जैसा लगता है. लेकिन आज के समय में ऐसी तमाम स्कीम्स हैं जो बेहतर रिटर्न देकर इस सपने को पूरा कर सकती हैं. आमतौर पर जब करोड़पति बनने की बात होती है तो लोग मार्केट लिंक्ड SIP Mutual Funds में निवेश की सलाह देते हैं. लेकिन आप चाहें तो पब्लिक प्रोविडेंट फंड यानी PPF स्कीम से भी खुद को करोड़पति बना सकते हैं. मार्केट में तो उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहती है, इसलिए रिटर्न की गारंटी नहीं होती, लेकिन पीपीएफ गारंटीड रिटर्न वाली स्कीम है. इसमें आपके निवेश पर कोई जोखिम नहीं होता. यहां जानिए मनी मेकिंग वाला वो फॉर्मूला जो आपके अकाउंट में 1.5 करोड़ यानी डेढ़ करोड़ का फंड जमा कर देगा.
1/6पीपीएफ स्कीम 15 साल में मैच्योर होती है ये हम सभी जानते हैं. लेकिन आपको अगर डेढ़ करोड़ का मालिक बनना है तो इस स्कीम को 15+15 यानी कुल 30 साल तक चलाना होगा. इसके लिए आपको पीपीएफ को 3 बार एक्सटेंड कराने की जरूरत पड़ेगी. बता दें कि पीपीएफ स्कीम में जब आप एक्सटेंशन कराते हैं तो एक बार में वो 5 साल के लिए होता है.
2/6पीपीएफ में एक साल में अधिकतम 1.5 लाख रुपए निवेश किए जा सकते हैं. डेढ़ करोड़ का फंड जमा करने के लिए आपको पीपीएफ स्कीम में लगातार 30 साल तक 1.5 लाख रुपए डिपॉजिट करने होंगे.
3/6PPF में अगर आप लगातार 30 साल तक 1.5 लाख रुपए का निवेश करते हैं तो 30 साल में कुल 45,00,000 रुपए इन्वेस्ट करेंगे. इस स्कीम पर 7.1% के हिसाब से ब्याज दिया जा रहा है. ऐसे में आपको कुल 1,09,50,911 रुपए ब्याज के तौर पर मिलेंगे. इस तरह निवेश की गई रकम और ब्याज को मिलाकर आपको कुल 1,54,50,911 रुपए मिलेंगे.
4/6अगर आप पीपीएफ को इसी तरह 25 साल तक चलाते हैं, मतलब 1.5 लाख रुपए सालाना जमा करते हैं और 2 बार एक्सटेंशन कराकर इस कॉन्ट्रीब्यूशन को 25 साल तक जारी रखते हैं तो आप कुल 37,50,000 रुपए का निवेश करेंगे. 7.1% के हिसाब से आपको ब्याज के तौर पर 65,58,015 रुपए मिलेंगे. इस तरह 25 सालों बाद आपको कुल 1,03,08,015 रुपए मिलेंगे.
5/615 साल की मैच्योरिटी के बाद पीपीएफ खाते को कॉन्ट्रीब्यूशन के साथ जारी रखने के लिए आपको आपको बैंक या पोस्ट ऑफिस, जहां भी खाता है, वहां एक एप्लीकेशन देनी होगी. ये एप्लीकेशन आपको मैच्योरिटी की तारीख से 1 साल पूरा होने के पहले देनी होगी और एक्सटेंशन के लिए एक फॉर्म भरना होगा. फॉर्म उसी पोस्ट ऑफिस/बैंक ब्रांच में जमा होगा, जहां PPF अकाउंट खोला गया है. अगर आप समय रहते इस फॉर्म को जमा नहीं कर पाते हैं, तो आप अकाउंट में अपना योगदान नहीं दे पाएंगे.
6/6पीपीएफ का एक फायदा ये भी है कि इसमें जमा होने वाला पैसा, मिलने वाला ब्याज और मैच्योरिटी पर मिलने वाली रकम पूरी तरह टैक्स फ्री है. मतलब इसे EEE कैटेगरी में रखा जाता है.