Bank FD vs POTD vs NSC vs SCSS: 5 साल के निवेश में कहां मिलेगा ज्यादा रिटर्न? देख लीजिए पूरा लिस्ट

Bank FD vs POTD vs NSC vs SCSS: RBI के लगातार 3 MPC बैठक में ब्याज दरों की कटौती के बाद से बैंकों ने भी Fixed Deposit की ब्याज दरों में कटौती करना शुरू कर दिया है. ऐसे में कुछ सरकारी स्मॉल सेविंग्स स्कीमों में भी FD के मुकाबले बेहतर रिटर्न मिल रहा है. सरकार की तरफ से 30 जून, 2025 को स्मॉल सेविंग्स स्कीम (Small Savings Schemes) की नई ब्याज दरों का ऐलान किया है. हालांकि, ब्याज दरों में फिलहाल को बदलाव नहीं किया गया है. आइए समझते हैं कि SBI, HDFC Bank, ICICI Bank में कस्टमर्स को मिलने वाली ब्याज दरों के मुकाबले किन सरकारी योजनाओं में लोगों को ज्यादा रिटर्न मिल रहा है.