बैंक की तरह पोस्ट ऑफिस में भी आपको फिक्स्ड डिपॉजिट का ऑप्शन अलग-अलग टेन्योर के साथ मिलता है. इसे पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (Post Office Time Deposit) के नाम से जाना जाता है. अगर आप इस स्कीम से बेहतर मुनाफा कमाना चाहते हैं तो 5 साल की FD में निवेश कीजिए और इसे एक्सटेंड करवाकर फिर से 5 साल तक के लिए निवेश बनाए रखिए. इस तरह कुल 10 वर्षों में आपको निवेश की गई मूल रकम से भी ज्यादा कमाई ब्याज से हो सकती है. यहां ₹1,00,000 से ₹5,00,000 पर देखें कैलकुलेशन.
1/5पोस्ट ऑफिस के 5 साल के टाइम डिपॉजिट पर 7.5 फीसदी के हिसाब से ब्याज मिल रहा है. अगर आप 5,00,000 रुपए 10 सालों के लिए जमा करेंगे तो आपको 5,51,175 रुपए ब्याज से मिलेंगे और मैच्योरिटी रकम 10,51,175 रुपए होगी.
2/5अगर आप ₹4,00,000 जमा करेंगे तो आपको 7.5 प्रतिशत ब्याज दर के हिसाब से 10 सालों में 4,40,940 रुपए ब्याज से मिलेंगे और मैच्योरिटी रकम 8,40,940 रुपए होगी.
3/5अगर आप इस स्कीम में 3,00,000 रुपए 10 वर्षों के लिए निवेश करते हैं तो आपको 3,30,705 रुपए ब्याज मिलेगा. इस तरह मैच्योरिटी पर 6,30,705 रुपए मिलेंगे.
4/5अगर आप 2,00,000 रुपए 10 सालों के लिए जमा करेंगे तो आपको 2,20,470 रुपए ब्याज से मिलेंगे और मैच्योरिटी रकम 4,20,470 रुपए होगी.
5/5अगर आप इस स्कीम में 1,00,000 रुपए 10 वर्षों के लिए निवेश करते हैं तो आपको 1,10,235 रुपए ब्याज मिलेगा. इस तरह मैच्योरिटी पर 2,10,235 रुपए मिलेंगे.