बुजुर्गों के लिए जैकपॉट है Post Office की ये स्कीम! सिर्फ एक बार डालो पैसा, हर महीने ₹20,500 की इनकम पक्की

Post Office Senior Citizen Savings Scheme: रिटायरमेंट के साथ सबसे बड़ी चिंता ये होती है कि हर महीने एक फिक्स्ड सैलरी आना बंद हो जाता है. ऐसे में क्या हो अगर आपको निवेश का एक ऐसा साधन मिल जाए, जहां आपको रिटायरमेंट के बाद हर महीने एक फिक्स्ड इनकम मिलती रहे. ऐसे में पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS) आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है. इस सरकारी स्कीम में एक सुरक्षित निवेश के साथ आपको हर महीने ₹20,500 का शर्तिया ब्याज भी मिल सकता है. आइए जानते है कैसे?

1/7

बुजुर्गों के लिए खास स्कीम

बुजुर्गों के लिए खास स्कीम1/7

इस स्कीम का नाम है वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (Senior Citizen Savings Scheme - SCSS). ये खासतौर पर बुजुर्गों के लिए बनाई गई है, जिसमें न सिर्फ बैंक FD से ज्यादा ब्याज मिलता है, बल्कि आपका पैसा भी 100% सुरक्षित रहता है.

2/7

क्या है सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS)?

क्या है सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS)?2/7

SCSS भारत सरकार द्वारा समर्थित एक छोटी बचत योजना है, जिसे विशेष रूप से 60 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के लिए डिजाइन किया गया है. ये एक डिपॉजिट स्कीम है, जिसमें आप 5 साल के लिए एकमुश्त पैसा जमा करते हैं और सरकार उस पर आपको हर तीन महीने में गारंटीड ब्याज देती है.

3/7

बैंक FD से भी ज्यादा मुनाफा

बैंक FD से भी ज्यादा मुनाफा3/7

सीनियर सिटीजन के लिए मौजूद ज्यादातर सुरक्षित निवेश विकल्पों में SCSS सबसे ज्यादा ब्याज देने वाली स्कीम्स में से एक है. इसकी 8.2% की ब्याज दर आमतौर पर देश के बड़े-बड़े बैंकों की 5 साल की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) से काफी ज्यादा है. एक बार जब आप इसमें पैसा निवेश कर देते हैं, तो उस समय की ब्याज दर पूरे 5 साल के लिए लॉक हो जाती है. अगर भविष्य में ब्याज दरें कम भी होती हैं, तो भी आपको 5 साल तक उसी ऊंची दर पर ब्याज मिलता रहेगा. 

4/7

कैसे मिलेगा ₹12.30 लाख का बंपर ब्याज? समझें कैलकुलेशन

कैसे मिलेगा ₹12.30 लाख का बंपर ब्याज? समझें कैलकुलेशन4/7

इस स्कीम में 1 हजार रुपये से लेकर 3 लाख रुपये तक का निवेश किया जा सकता है आइए, इसे एक आसान कैलकुलेशन से समझते हैं. अगर कोई वरिष्ठ नागरिक इस स्कीम में अधिकतम सीमा यानी ₹30,00,000 का निवेश करता है, तो उसे 8.2% सालाना ब्याज की दर से कुल ₹2,46,000 (20,500 महीना) मिलेंगे. ऐसे में 5 साल का कुल ब्याज ₹2,46,000 x 5 = ₹12,30,000 होगा. इस तरह, 5 साल बाद मैच्योरिटी पर आपको आपका निवेश (₹30 लाख) और कुल ब्याज (₹12.30 लाख) मिलाकर ₹42,30,000 वापस मिलेंगे.  

5/7

समझिए कितने निवेश पर कितना रिटर्न

समझिए कितने निवेश पर कितना रिटर्न5/7
6/7

कौन कर सकता है निवेश?

कौन कर सकता है निवेश?6/7

कोई भी व्‍यक्ति जिसकी उम्र 60 साल या इससे ज्‍यादा है, वो इसमें निवेश कर सकता है. वहीं वीआरएस लेने वाले सिविल सेक्‍टर के सरकारी कर्मचारियों और डिफेंस से रिटायर होने वाले लोगों को कुछ शर्तों के साथ उम्र सीमा में छूट दी जाती है. 

7/7

टैक्स छूट का भी फायदा

टैक्स छूट का भी फायदा7/7

SCSS में निवेश करने पर इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80C के तहत ₹1.5 लाख तक की टैक्स छूट का लाभ मिलता है. ध्यान रखें कि इस स्कीम से मिलने वाला ब्याज टैक्सेबल होता है. अगर एक वित्तीय वर्ष में ब्याज की रकम ₹1,00,000 से ज्यादा है, तो TDS काटा जाता है. इसे मैच्‍योरिटी के 1 साल के भीतर बढ़ाया जा सकता है. एक्‍सटेंडेट खाते पर मैच्‍योरिटी की तारीख पर लागू दर पर ब्याज मिलता है.   

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6