Post Office की धांसू स्‍कीम! बुजुर्गों की कराएगी मौज…घर बैठे हर साल होगी ₹2,46,000 की कमाई

रिटायरमेंट के बाद तमाम लोगों को रेगुलर इनकम की फिक्र होती है. अगर आप भी उनमें से हैं तो आपको Post Office की वरिष्‍ठ नागरिक बचत योजना (Senior Citizen Savings Scheme) के बारे में जरूर जानना चाहिए. इस स्‍कीम के जरिए बुजुर्ग हर साल ₹2,46,000 तक की कमाई कर सकते हैं. इसके अलावा भी ऐसे तमाम फायदे हैं जो इस स्‍कीम में मिलते हैं. यहां जानिए इस बारे में.

1/7

जानिए कमाई के लिए क्‍या करना होगा

जानिए कमाई के लिए क्‍या करना होगा1/7

SCSS को खासतौर से बुजुर्गों के लिए डिजाइन किया गया है. इससे कमाई करने के लिए आपको एक निश्चित रकम जमा करनी होगी. इसमें ब्‍याज से आपकी कमाई होती है. आमतौर पर ये रकम 5 साल तक के लिए जमा होती है, लेकिन आप अगर चाहें तो इसे अगले 3 साल के लिए एक्‍सटेंड भी करवा सकते हैं. Swiggy और Zomato में तगड़ी टक्कर, देखें Quick Commerce Stock पर Bernstein की रिपोर्ट

2/7

Scheme के 3 बड़े फायदे

Scheme के 3 बड़े फायदे2/7

पोस्‍ट ऑफिस की इस स्‍कीम में निवेश करने से आपको तीन फायदे होंगे. पहला फायदा ये है कि इसमें काफी अच्‍छा ब्‍याज मिलता है, ऐसे में आप इससे अच्‍छी खासी कमाई कर सकते हैं. दूसरा फायदा है कि आप जो रकम डिपॉजिट करते हैं, वो सुरक्षित रहती है और बाद में आपको वापस मिल जाती है. तीसरा फायदा है कि इस स्‍कीम में आपको टैक्‍स बेनिफिट्स भी मिलते हैं.

3/7

कितना कर सकते हैं निवेश?

कितना कर सकते हैं निवेश?3/7

SCSS में अधिकतम 30,00,000 रुपए तक निवेश कर सकते हैं, वहीं न्‍यूनतम निवेश की सीमा 1000 रुपए है. मौजूदा समय में SCSS पर 8.2 फीसदी के हिसाब से ब्‍याज मिल रहा है. VIDEO: भारतीय छात्रों के लिए कनाडा के दरवाजे बंद? 74% Study Visa हुए Reject

4/7

ऐसे कमाएंगे ₹2,46,000 सालाना

ऐसे कमाएंगे ₹2,46,000 सालाना4/7

जैसा कि हमने आपको बताया कि इस स्‍कीम में अधिकतम 30,00,000 रुपए तक जमा कर सकते हैं. रिटायरमेंट पर आपको अच्‍छा खासा पैसा मिला होगा. ऐसे में अगर आप 30,00,000 रुपए इस स्‍कीम में निवेश करते हैं तो 5 सालों में 8.2% के हिसाब से आपको 12,30,000 रुपए का ब्‍याज मिलेगा. 12,30,000 / 5= 2,46,000 रुपए होगा. इस तरह आप 2,46,000 रुपए सालाना की कमाई कर सकते हैं.

5/7

हर तिमाही पर मिलता है ब्‍याज

हर तिमाही पर मिलता है ब्‍याज5/7

ये ब्‍याज तिमाही आधार पर क्रेडिट होता है. इस तरह अगर आप 30,00,000 का निवेश करते हैं तो हर तिमाही पर ₹61,500 ब्‍याज के तौर पर क्रेडिट होंगे. अगर इसे महीने के हिसाब से बांटें तो आप हर महीने ₹20,500 कमा सकते हैं. VIDEO: RBI घटाएगा ब्याज दरें? सस्ता हो सकता है लोन!

6/7

टैक्‍स बेनिफिट भी मिलेगा

टैक्‍स बेनिफिट भी मिलेगा6/7

SCSS में निवेश आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत टैक्स डिडक्शन के लिए योग्य है. लेकिन इस पर मिलने वाला ब्याज टैक्सेबल होता है. अगर आपकी आय तय सीमा से ज्यादा है, तो TDS काटा जा सकता है. VIDEO: फेस्टिव सीजन में Credit Card से रिकॉर्ड तोड़ शॉपिंग

7/7

कितनी बार हो सकता है एक्‍सटेंशन?

कितनी बार हो सकता है एक्‍सटेंशन?7/7

अगर आप इस स्‍कीम का आगे भी फायदा लेना चाहते हैं, तो इसे एक्‍सटेंड करा सकते हैं. एक बार ये 3 साल के लिए एक्‍सटेंड होती है. आप 3-3 साल के ब्‍लॉक में इसे कितनी बार भी एक्‍सटेंड करवा सकते हैं. इसके लिए आपको खाता मैच्योर होने की तारीख से 1 साल के अंदर या हर 3 साल की अवधि खत्म होने के बाद पोस्ट ऑफिस में एक निर्धारित फॉर्म जमा करना होगा. बढ़ाए गए खाते पर वही ब्याज दर लागू होगी, जो खाते की मैच्योरिटी की तारीख या बढ़ाई गई नई तारीख पर लागू है. VIDEO: दुनिया हो गई भारतीय कॉफी की दीवानी!

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6