Post Office FD: बैंक की तरह पोस्ट ऑफिस में भी तमाम स्कीम्स चलाई जाती हैं. Post Office Time Deposit उनमें से एक है. इसे आम भाषा में हम Post Office FD कहते हैं. पोस्ट ऑफिस में 1 से लेकर 5 साल तक के टेन्योर की एफडी के ऑप्शन मिलते हैं. 5 साल की एफडी पर 7.5 प्रतिशत का ब्याज मिल रहा है. साथ ही आपको इनकम टैक्स एक्ट 80C के तहत टैक्स बेनिफिट भी मिलता है. आप चाहें तो इस स्कीम पर मूल से दोगुना ज्यादा कमाई सिर्फ ब्याज से कर सकते हैं और अपनी रकम को तीन गुना बना सकते हैं.
1/5पोस्ट ऑफिस में अपनी रकम को तीन गुना बनाने के लिए आपको 5 साल की एफडी को चुनना होगा. आपको इस स्कीम में इन्वेस्टमेंट करना है और इसे मैच्योर होने से पहले एक्सटेंड कराना होगा. ये एक्सटेंशन आपको लगातार 2 बार कराना होगा यानी आपको इस FD को 15 साल तक चलाना होगा.
2/5अगर आप इस FD में 10 लाख रुपए निवेश करते हैं तो 7.5 प्रतिशत ब्याज दर के हिसाब से 5 साल में आपको इस रकम पर 4,49,948 रुपए ब्याज मिलेगा. इस तरह कुल रकम 14,49,948 रुपए होगी. लेकिन अगर आप इस स्कीम को 5 साल के लिए एक्सटेंड करवा दें तो आपको 11,02,349 रुपए सिर्फ ब्याज के तौर पर मिलेंगे और 10 साल बाद आपकी कुल रकम 21,02,349 रुपए हो जाएगी. आपको इसे मैच्योर होने से पहले एक बार और एक्सटेंड करवाना होगा. ऐसे में 15वें साल पर आपको 10 लाख के निवेश पर 20,48,297 रुपए सिर्फ ब्याज के तौर पर ही मिलेंगे.
3/5इस तरह आपको मैच्योरिटी पर कुल 30,48,297 रुपए मिलेंगे यानी जितना आपका मूल होगा, उससे दोगुना ज्यादा आप ब्याज प्राप्त कर लेंगे और अपनी रकम को तीन गुना बना लेंगे.
4/5पोस्ट ऑफिस की 1 साल की एफडी को मैच्योरिटी की तारीख से 6 महीने के भीतर एक्सटेंड कराया जा सकता है, 2 साल की एफडी को मैच्योरिटी पीरियड के 12 महीने के अंदर और 3 व 5 साल की एफडी के एक्सटेंशन के लिए मैच्योरिटी पीरियड के 18 महीने के अंदर पोस्ट ऑफिस को सूचित करना होगा. इसके अलावा आप अकाउंट ओपन करते समय भी मैच्योरिटी के बाद अकाउंट एक्सटेंशन की रिक्वेस्ट कर सकते हैं. परिपक्वता के दिन संबंधित टीडी खाते पर लागू ब्याज दर एक्सटेंडेड पीरियड पर लागू होगी.
5/5पोस्ट ऑफिस की अलग-अलग एफडी पर अलग-अलग ब्याज मिलता है. 1 साल की एफडी पर 6.90% सालाना, 2 साल की एफडी पर 7.00% सालाना, 3 साल की एफडी पर 7.10% सालाना और 5 साल की एफडी पर 7.50% सालाना ब्याज दिया जा रहा है.