देशभर में फैले कोरोना वायरस के कारण सभी निवेशक अपने पैसे को लेकर काफी परेशान है. शेयर बाजार (Stock Market) से लेकर म्यूचुअल फंड (Mutual Funds) तक सभी जगह उठापटक हो रही है. तो ऐसे में निवेशक अपने पैसे को कहां निवेश करें. इस तरह की स्थिति में निवेश करने का फैसला लेना काफी मुश्किल हो जाता है, लेकिन आप बिल्कुल भी परेशान न हो ऐसे समय में आप पोस्ट ऑफिस की किसान विकास पत्र में पैसा लगा सकते हैं. यहां सिर्फ 124 महीने यानी 10 साल और 4 महीने में आपका पैसा डबल हो जाएगा.
1/5आप पोस्ट ऑफिस (Post Office) की स्मॉल सेविंग स्कीम्स में निवेश कर सकते हैं. इस समय निवेश के लिए यह एक सेफ ऑप्शन है. इस ऑप्शन में आपको मेच्योरिटी पर रिटर्न की गारंटी भी मिलती है. इसके अलावा आप किसान विकास पत्र में भी पैसा लगाकर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं.
2/5इस समय सरकार ने एफडी पर मिलने वाले ब्याज में कटौती की है, जिसके बाद ग्राहकों का मुनाफा कम हो गया है. सरकार ने पोस्ट ऑफिस में भी स्मॉल सेविंग्स स्कीम पर मिलने वाली ब्याज दरों में कटौती की है. लेकिन अभी भी ब्याज बैंकों के मुकाबले ज्यादा है. आइए आपको सरकार की किसान विकास पत्र स्कीम के बारे में बताते हैं-
3/51 अप्रैल 2020 के बाद से किसान विकास पत्र (KVP) में आपको सालाना 6.9 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है. वहीं, सरकार पहले इस स्कीम पर 7.6 फीसदी की दर से ब्याज देती थी. अगर आप सरकार की इस स्कीम में निवेश करते हैं तो आपका पैसा 10 साल और 4 महीने में दोगुना हो जाता है. यानी कि आपको पैसे को डबल होने में 124 महीने का समय लगता है. उदाहरण के लिए मान लीजिए कि आप इस स्कीम में 5 लाख रुपये का निवेश करते हैं, तो 124 महीने बाद आपको 10 लाख रुपये मिलेंगे.
4/5बता दें किसान विकास पत्र में आप 100 रुपए के मल्टीपल में राशि जमा कर सकते हैं. वहीं, इस खाते में आपको न्यूनतम राशि एक हजार रुपए जमा करने होते हैं. इस खाते में पैसे जमा करने की कोई अधिकतम सीमा नहीं है. इस स्कीम में नाबालिग, वयस्क कोई भी अपना खाता खोल सकता है.
5/5KVP में सर्टिफिकेट कोई भी एक व्यस्क, अधिकतम तीन व्यस्क मिलकर ज्वॉइंट अकाउंट में, 10 साल की उम्र से ज्यादा का नाबालिग खरीद सकता है. इसके अलावा किसी नाबालिग की ओर से कोई व्यस्क और किसी कमजोर दिमाग वाले व्यक्ति की ओर से अभिभावक इसे खरीद सकता है.