Post Office Savings Scheme: अगर आपने पोस्ट ऑफिस में रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम में निवेश कर रखा है तो जरूरत पड़ने पर आप उसके बदले लोन भी ले सकते हैं. हालांकि जानकारों की कहना है कि यह लोन (Loan against post office RD account) आपको तब लेना चाहिए जब आपको फंड की बेहद जरूरत महसूस हो. पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम में निवेश करना भी फायदेमंद है. एक सुरक्षित निवेश और तय रिटर्न मिलता है.
1/5पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट अकाउंट पर आपको तभी लोन मिलेगा जब आपने लगातार कम से कम 12 किस्त जमा किए हों. भारतीय डाक की ऑफिशियल पोस्ट ऑफिस के मुताबिक, आपका कम से कम एक साल तक अकाउंट लगातार चलता आ रहा हो. आप आरडी अकाउंट में जमा राशि का 50 प्रतिशत तक लोन ले सकते हैं.
2/5अगर आप पोस्ट ऑफिस आरडी अकाउंट पर लोन लेते हैं तो आपको 2% + आरडी अकाउंट पर लागू ब्याज दर को जोड़कर ब्याज चुकाना होता है. आपके लोन पर ब्याज का कैलकुलेशन पैसे निकासी से लेकर उसके रीपेमेंट की तारीख तक पर किया जाएगा.
3/5अगर आप पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम में निवेश करना चाहते हैं तो आपको फिलहाल निवेश की गई राशि पर 5.8 प्रतिशत सालाना ब्याज मिलेगा. आप अपने नजदीकी किसी भी पोस्ट ऑफिस में जाकर इस स्कीम में निवेश के लिए अकाउंट ओपन करा सकते हैं.
4/5इंडिया पोस्ट की वेबसाइट के मुताबिक, जब कोई कस्टमर पोस्ट ऑफिस आरडी अकाउंट पर लोन लेते हैं तो इसका रीपेमेंट यानी पुनर्भुगतान एक बार में लम्प सम अमाउंट में भी कर सकते हैं या मासिक किस्त के तौर पर भी कर सकते हैं.
अगर आप Post Office Savings Scheme के तहत आरडी अकाउंट के बदले लिए हुए लोन को आरडी के मेच्योर होने तक नहीं चुकाते हैं तो लोन और ब्याज दोनों ही अमाउंट आपके आरडी अकाउंट की मेच्योरिटी वैल्यू के पैसे में से काट लिया जाता है. आपको इस लोन के लिए अपने होम ब्रांच डाक घर में जाकर एक एप्लीकेशन फॉर्म पासबुक के साथ भरकर देना होता है.