बैंकों की तरह पोस्ट ऑफिस (Post Office) भी कस्टमर्स को सेविंग अकाउंट ओपन करने की सुविधा देता है. पोस्ट ऑफिस में सेविंग अकाउंट (Post Office Savings Account) ओपन कराने के ढेरों फायदे हैं. इस अकाउंट में जमा राशि पर आपको एक तय रिटर्न मिलता है. भारतीय डाक (India Post) की वेबसाइट के मुताबिक, फिलहाल पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट पर 4 प्रतिशत का ब्याज मिलता है. इसमें अकाउंट महज 20 रुपये देकर ओपन कराया जा सकता है. इसमें आप सिंगल या ज्वाइंट अकाउंट भी खोल सकते हैं.
1/6पोस्ट ऑफिस में सेविंग अकाउंट सिर्फ कैश देकर ही खुलवाया जा सकता है. बिना चेक सुविधा वाले अकाउंट में न्यूनतम जमा राशि 50 रुपये है, जबकि चेक सुविधा वाले अकाउंट में न्यूनतम जमा राशि 500 रुपये है. कस्टमर चाहे तो पहले से चल रहे अकाउंट में भी चेक की सुविधा ले सकता है. (रॉयटर्स)
2/6अगर आपको सालभर में इस सेविंग अकाउंट से सालाना ब्याज के तौर पर 10000 रुपये तक की राशि पर टैक्स फ्री है. इंडिया पोस्ट की वेबसाइट के मुताबिक, यह व्यवस्था वित्तीय वर्ष 2012-13 से लागू है. सालाना आधार पर इस अकाउंट में ब्याज 4 प्रतिशत मिलता है.(पीटीआई)
3/6पोस्ट ऑफिस कस्टमर को इस अकाउंट में नॉमिनी को शामिल करने या बदलने की सुविधा देता है. नॉमिनेशन की सुविधा खाता खोलने के समय तथा खाता खोलने के बाद भी उपलब्ध है. याद रहे एक पोस्ट ऑफिस में एक अकाउंट ही खोला जा सकता है. (रॉयटर्स)
4/6कस्टमर चाहे तो किसी नाबालिग के नाम से भी अकाउंट खोल सकता है. इसमें 10 साल और उससे अधिक उम्र के नाबालिग व्यक्ति अकाउंट खोल सकते हैं और उसे ऑपरेट भी कर सकते हैं. ज्वाइंट अकाउंट भी दो या तीन वयस्क मिलकर खोल सकते हैं. कस्टमर जब बालिग हो जाएगा तो उसे अपने नाम पर अकाउंट ट्रांसफर के लिए अप्लाई करना पड़ेगा.(रॉयटर्स)
5/6पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट को आप एक डाकघर से दूसरे डाकघर में भी ट्रांसफर कर सकते हैं. कस्टमर को इस अकाउंट के साथ एटीएम की भी सुविधा मिलती है. सीबीएस डाकघरों में किसी भी इलेक्ट्रॉनिक मोड के जरिये जमा और निकासी की जा सकती है. (रॉयटर्स)
6/6पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट को एक्टिव रखने के लिए तीन वित्तीय वर्षों में जमा या निकासी का कम से कम एक ट्रांजेक्शन जरूरी होता है. अगर आप तय समय से ज्यादा समय तक ट्रांजेक्शन नहीं करेंगे तो आपका अकाउंट एक्टिव नहीं रह जाएगा. इसके बाद आपको अगली प्रक्रिया अपनानी होती है. (pixabay)