Post office time deposit: पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट (Time Deposit) स्कीम में 5 साल के लिए निवेश करने पर आपको 7.5% ब्याज मिलता है. इस स्कीम में निवेश (Investment) करने के लिए कोई उम्र सीमा नहीं है. साथ ही, इस पर टैक्स बेनिफिट (Tax benefits) भी मिलता है. इस स्कीम में कम से कम 1,000 रुपए से निवेश किया जा सकता है. स्कीम में 1 साल से 5 साल तक के लिए निवेश किया जा सकता है. 1 साल की अवधि के लिए ब्याज़ दर 6.9%, 2 और 3 साल की अवधि के लिए 7%, और 5 साल की अवधि के लिए 7.5% है.
1/11यह एक सुरक्षित निवेश योजना है, जहां फिक्स्ड ब्याज दर पर निवेश किया जाता है.
2/11इसमें 1, 2, 3 और 5 साल के निवेश का ऑप्शन मिलता है.
3/115 साल की योजना में सबसे ज्यादा ब्याज दर और टैक्स बचत का फायदा मिलता है.
4/115 साल के निवेश पर इस वक्त 7.5% का ब्याज मिल रहा है.
5/115 साल में 2 लाख का निवेश मैच्योरिटी पर ₹2,86,682 (चक्रवृद्धि ब्याज के साथ) बन जाएगा.
6/11इनकम टैक्स धारा 80C के तहत टैक्स छूट का फायदा मिलता है.
7/11पोस्ट ऑफिस में जाकर खाता खोलें या ऑनलाइन निवेश करें.
8/11मैच्योरिटी के बाद रकम को फिर से निवेश कर सकते हैं या निकाल सकते हैं.
9/11यह प्लान रिटायर्ड लोगों, गृहिणियों और सुरक्षित निवेश चाहने वालों के लिए परफेक्ट है.
10/11पोस्ट ऑफिस योजनाएं सरकारी गारंटी के साथ आती हैं, जिससे जोखिम बिल्कुल नहीं होता.
11/11इस स्कीम में 10 साल या उससे ज्यादा उम्र के नाबालिग भी अकाउंट चला सकते हैं. ज्वाइंट अकाउंट की भी सुविधा है.