Published: 12:44 PM, Dec 21, 2022
|Updated: 12:52 PM, Dec 21, 2022
अगर आप भी साल के आखिर में हॅालिडे का प्लान बना रहे हैं. या फिर आप एक रेगुलर डॅामेस्टिक ट्रेवलर हैं तो आपको क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई करने के बारे में सोच सकते हैं. इससे आपको ट्रैवल एक्सपेंस को कम करने में मदद मिलती है. एक ट्रैवल क्रेडिट कार्ड न सिर्फ ट्रैवल बुकिंग के लिए रिवॅार्ड देता है साथ ही कॅाम्पलिमेंट्री लाउंज का यूज करने के लिए भी बैनिफिट देता है. इसके साथ ही क्रेडिट कार्ड आपको फ्री टिकट, पार्टनर ब्रांड के साथ को-ब्रांडेड बैनिफिट और ट्रैवल रिलेटेड परचेज पर स्पेशल डील्स और डिस्काउंट के रूप में बैनिफिट भी देता है. इतने सारे ऑप्शन के साथ ये तय करना मुश्किल है कि कौन सा क्रेडिट कार्ड आपके लिए सबसे सही है. इसलिए आपको बेस्ट क्रेडिट कार्ड को सिलेक्ट करना चाहिए. बेस्ट डॅामेस्टिक क्रेडिट कार्डों को चुनने के लिए पैसाबाजार ने इस सेगमेंट में मौजूद सभी क्रेडिट कार्डों की विशेषताओं की तुलना की है.
&format=webp&quality=medium)
1/5
एयर इंडिया एसबीआई सिग्नेचर क्रेडिट कार्ड एयर इंडिया पोर्टल्स और ऐप से बुक किए गए एयर इंडिया के टिकटों पर खर्च किए गए हर 100 रुपये के लिए 30 रिवार्ड पॉइंट्स ऑफर करता है. टिकिट बुक करने पर एयर इंडिया फ्रीक्वेंट फ्लायर प्रोग्राम-फ्लाइंग रिटर्न्स की कॅाम्पलिमेंट्री मेंबरशिप और 600 से ज्यादा एयर पोर्ट लाउंज का एक्सेस भी मिलता है. कार्डहोल्डर को भारत में डॅामेस्टिक वीजा लाउंज में हर साल आठ कॅाम्पलिमेंट्री विजिट मिलते हैं. इस कार्ड की सालाना फीस 4,999 रुपये है.
&format=webp&quality=medium)
2/5
स्टैंडर्ड चार्टर्ड ईजमायट्रिप क्रेडिट कार्ड ईजमायट्रिप वेबसाइट और ऐप पर होटल और फ्लाइट बुकिंग पर फ्लैट 20 प्रतिशत और 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलता है. साथ ही कार्डहोल्डर को बस टिकट की बुकिंग पर 125 रुपये की छूट मिलती है. ये स्टैंडअलोन होटल और एयरलाइन वेबसाइट, ऐप्स या आउटलेट्स पर टिकट बुक करने के लिए खर्च किए गए हर 100 रुपये पर 10X रिवॅार्ड भी देता है. इसके साथ ही इससे हर तिमाही पर एक कॅाम्पलिमेंट्री लाउंज एक्सेस भी मिलता है. इस कार्ड की एनुअल फीस 350 रुपये है.
&format=webp&quality=medium)
3/5
आईआरसीटीसी एसबीआई कार्ड प्रीमियर रेलवे टिकट बुकिंग पर एक प्रतिशत की सेविंग देता है. साथ ही एयरलाइन टिकट बुकिंग पर 1.8 प्रतिशत की सेविंग भी ऑफर करता है. ये हर साल 8 डॅामेस्टिक रेलवे लाउंज एक्सेस भी देता है. आईआरसीटीसी ऐप या वेबसाइट से एसी कोच और चेयर कार में टिकट बुक करने पर कार्डहोल्डर को रिवॉर्ड पॉइंट के रूप में 10 परसेंट का वैल्यू बैक मिलता है. इस कार्ड की सालाना फीस 1,499 रुपये है.
&format=webp&quality=medium)
4/5
सिटी प्रीमियर माइल्स क्रेडिट कार्ड डॅामेस्टिक एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस ऑफर करता है. और साथ ही पार्टनर रेस्टोरेंट में 20 परसेंट की सेविंग भी देता है. आपको एयरलाइन एक्सपेंस पर खर्च किए गए प्रति 100 रुपये पर 10 माइल्स मिलते हैं. अर्न किए गए माइल्स कभी एक्सपायर नहीं होते हैं. सिटी बैंक 1 करोड़ रुपये तक का एयर एक्सीडेंटल इंश्योरेंस कवर भी देता है. इस कार्ड की सालाना फीस 3,000 रुपये है.
&format=webp&quality=medium)
5/5
एक्सिस विस्तारा सिग्नेचर कस्टमर को कॉम्प्लिमेंट्री क्लब विस्तारा सिल्वर मेंबरशिप और एक्स्पेंस में माइलस्टोन हासिल करने पर चार कॉम्प्लिमेंट्री प्रीमियम इकोनॉमी टिकट ऑफर करता है. ये हर बार 200 रुपये खर्च करने पर चार क्लब विस्तारा प्वाइंट भी देता है. कार्डहोल्डर को भारत में चयनित एयरपोर्ट पर दो कॅाम्पलिमेंट्री डॅामेस्टिक एयरपोर्ट लाउंज का एक्सेस मिलता है. इस कार्ड की सालाना फीस 3,000 रुपये है.