अगर आप भी बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के कम ब्याज से अब परेशान रहते हैं और अपने पैसे पर और अच्छा रिटर्न चाहते हैं, तो फिर यह खबर आपके लिए है. असल में हम आपको बता रहे हैं एक साल के निवेश के लिए 5 दमदार ऑप्शन, जो FD को आसानी से मात दे सकते हैं.
1/6क्या आप वाकई अपनी पूरी मेहनत की कमाई को बैंक FD में रखकर खुश हैं? शायद नहीं...असल में आजकल महंगाई दर (Inflation) तेजी से बढ़ रही है तो FD से मिलने वाला 5-7% का ब्याज आपके पैसे की असली कीमत को कम कर रहा है. मतलब, फ्यूचर में आपका पैसा बढ़ने के बजाय कम होगा.ऐसे में स्मार्ट निवेशक अब FD से आगे बढ़कर ऐसे ऑप्शन की तलाश कर रहे हैं, जो कम टाइम में बेहतर और सेफ रिटर्न दे सकें.तो चलिए, जानते हैं ऐसे ही 5 शानदार निवेश विकल्पों के बारे में जो 1 साल में धांसू रिटर्न दे सके.
2/6अगर आप लाइफ में बिल्कुल भी रिस्क नहीं लेना चाहते हैं और अपने पैसे को एक दिन से लेकर 3 महीने या एक साल तक के लिए पार्क करना चाहते हैं, तो लिक्विड फंड्स सबसे बेस्ट हैं.ये सरकारी बॉन्ड्स और ट्रेजरी बिल्स में पैसा लगाते हैं, जहां जोखिम लगभग शून्य होता है. जो निवेशक अपना इमरजेंसी फंड रखना चाहते हैं या जिन्हें कुछ ही महीनों में पैसे की जरूरत पड़ सकती है.इसमें FD से थोड़ा बेहतर,करीब 6-7.5% तक का सालाना रिटर्न मिलता है.इसका फायदा यह है कि आप अपना पैसा कभी भी (T+1 दिन में) निकाल सकते हैं.
3/6अगर आप 3 महीने से लेकर एक साल तक के लिए इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं और लिक्विड फंड से थोड़ा ज्यादा रिटर्न भी चाहते हैं, तो यह ऑप्शन आपके लिए ही है. जी हां ये फंड्स भी बॉन्ड्स में निवेश करते हैं, लेकिन उनकी मैच्योरिटी टाइमिंग लिक्विड फंड्स से थोड़ी ज्यादा हो सकती है. इसमें आमतौर पर करीब 7-8% सालाना रिटर्न मिल सकता है.साथ ही इसमें जोखिम लिक्विड फंड से मामूली सा ज्यादा होता है.
4/6इस कैटेगरी में शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव का फायदा उठाकर बिना रिस्क लिए कमाई कर सकते हैं.इसमें एक ही शेयर को दो अलग-अलग बाजारों (जैसे कैश और फ्यूचर्स मार्केट) में खरीदकर और बेचकर बीच के अंतर से मुनाफा कमा सकते हैं.असल में जो निवेशक शेयर बाजार का फायदा तो चाहते हैं, लेकिन सीधे शेयरों में पैसा लगाने से डरते हैं, उनके लिए ये सही है.इस फंड में भी FD के बराबर या थोड़ा बेहतर यानी लगभग 6-7.5% सालाना का रिटर्न मिल सकता है.
5/6जिस तरह से आप सरकार को पैसा उधार देते हैं, वैसे ही आप बड़ी-बड़ी और भरोसेमंद कंपनियों (जैसे AAA-रेटेड) को भी उधार दे सकते हैं, कॉर्पोरेट बॉन्ड फंड यही करते हैं. आपको बता दें कि ये फंड्स अपना पैसा देश की टॉप कंपनियों द्वारा जारी किए गए बॉन्ड्स में लगाते हैं, जिनकी क्रेडिट रेटिंग बहुत अच्छी होती है. रिस्क वाले इस फंड में करीब 7.5% से 8.5% तक का सालाना का रिटर्न मिल सकता है.
6/6अगर आप थोड़ा सा, बस थोड़ा सा जोखिम लेकर अपने रिटर्न को और बढ़ाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए है.जी हां ये फंड्स अपना बड़ा हिस्सा (75-90%) सुरक्षित बॉन्ड्स (डेट) में और छोटा हिस्सा (10-25%) शेयर बाजार (इक्विटी) में लगाते हैं. जो पहली बार शेयर बाजार का स्वाद चखना चाहते हैं, लेकिन अपनी जमापूंजी को सेफ भी रखना चाहते हैं.इसमें बाजार के प्रदर्शन के आधार पर यह लगभग 8% से 10% या उससे भी ज्यादा का रिटर्न दे सकता है.(नोट: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए, निवेश के लिए वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव लें)