New Rules from 1 November: नवंबर का महीना शुरू हो चुका है. नया महीना अपने साथ कई सारे नए नियम लेकर भी आया है, जिनका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा. इसमें ट्रेन टिकट की बुकिंग से लेकर क्रेडिट कार्ड के नियम तक शामिल हैं. आइए देखते हैं इन नियमों की पूरी लिस्ट.
1/6रेलवे बोर्ड ने ट्रेन टिकट की एडवांस बुकिंग को लेकर एक बड़ा नियम 1 नवंबर से बदल दिया है. पहले जहां पैसेंजर्स अपनी जर्नी के 120 दिन पहले से ही एडवांस टिकटों की बुकिंग करा सकते थे, जिसे घटाकर अब 60 दिन कर दिया गया है. इसका मतलब है कि अब आप किसी जर्नी के लिए सिर्फ 60 दिन पहले टिकट बुकिंग करा सकते हैं.
2/6भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने भी डोमैस्टिक मनी ट्रांसफर के लिए नए नियमों का ऐलान किया है, ये नए नियम 1 नवंबर 2024 से लागू होंगे. इन नियमों का मकसद धोखाधड़ी के लिए बैंकिंग चैनलों के दुरुपयोग को रोकना है.
3/6हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां घरेलू गैस की कीमतों को रिवाइज्ड करती हैं. नवंबर की पहली तारीख को भी LPG गैस सिलेंडर की कीमतों बदलने वाली हैं. ऐशे में देखना होगा कि दिवाली के मौके पर आम आदमी को क्या कोई खुशखबरी मिलने वाली है या नहीं.
4/6सिर्फ गैस सिलेंडर ही नहीं हर महीने की पहली तारीख को ATF-CNG के नए दाम जारी होते हैं.
5/61 नवंबर से क्रेडिट कार्ड यूजर्स को लेकर नए नियम लागू होने वाले हैं. इसमें क्रेडिट कार्ड के जरिए यूटिलिटी बिल का भुगतान करना कुछ ग्राहकों के लिए महंगा हो जाएगा. अगर आप क्रेडिट कार्ड के जरिए 50 हजार रुपये से अधिक के यूटिलिटी बिल का भुगतान करते हैं तो उस पर आपको 1 फीसदी का अतिरिक्त चार्ज चुकाना होगा. अगर यूटिलिटी बिल 50 हजार रुपये से कम है तो आपको उस पर कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं चुकाना होगा.
6/6सेबी नवंबर के पहले दिन से म्यूचुअल फंड के नए इनसाइडर ट्रेडिंग के नियमों को लागू करने वाली है. नए नियमों के मुताबिक, अब एसेट मैनेजमेंट कंपनियों (AMCs) के फंड में नॉमिनी लोगों और उनके करीबी रिश्तेदारों की ओर किए गए 15 लाख रुपये से अधिक के ट्रांजैक्शन की जानकारी अनुपाल अधिकारी को देनी होगी.