Money making calculation: रिटायमेंट तक अच्छा फंड जमा करना हर कोई चाहता है. लेकिन ऐसा तभी संभव हो सकता है जब आप सही इन्वेस्टमेंट करते हैं. अगर अभी 35 साल के हैं तो बस 25 साल में करोड़पति बन सकते हैं.यही कारण है कि म्यूचुअल फंड SIP आपके लिए एक शानदार ऑप्शन हो सकता है.तो चलिए जानते हैं कैसे आप 53,00 रुपये महीने का निवेश करके 1 करोड़ का फंड बना सकते हैं.
1/5हर कोई कम समय में करोड़पति बनने का सपना देखता है. अगर आप अभी बस 35 साल के हैं तो भी सही इन्वेस्टमेंट करके आसानी से करोड़पति बन सकते हैं.असल में अगर आप 35 साल के हैं और अभी तक इन्वेस्टमेंट प्लानिंग की शुरुआत नहीं की है, तो भी आप म्यूचुअल फंड SIP के जरिए रिटायरमेंट के लिए 1 करोड़ रुपये का कॉर्पस तैयार कर सकते हैं.तो चलिए जानेंगे कैसे हम 1 करोड़ का फंड बना सकेंगे.
2/5असल में म्यूचुअल फंड उन इन्वेस्टर्स के लिए शानदार ऑप्शन है, जो कम राशि से इन्वेस्ट करना चाहते हैं लेकिन स्टॉक मार्केट की रिसर्च में समय नहीं लगाना चाहते. वैसे लास्ट रिटर्न तो देखकर इन्वेस्टमेंट करना कभी सही नहीं होता है.तो बता दें कि म्यूचुअल फंड फिक्स्ड रिटर्न नहीं देते, यह बाजार पर निर्भर होता है.
3/5अगर अभी आपकी एज 35 की है तो आसानी से रिटायरमेंट तक 1 करोड़ रुपये का फंड बना सकते हैं. रिटायमेंट के लिए 1 करोड़ का फंड बनाने के लिए म्यूचुअल फंड SIP एक प्रभावी विकल्प हो सकता है. इन्वेस्टमेंट करने से पहले ये ध्यान रखें कि यह बाजार जोखिमों के अधीन होता है, लेकिन सही स्कीम और नियमित इन्वेस्टमेंट करके फंड हासिल कर सकते हैं.
4/5अभी 35 साल के हैं और आप रिटायरमेंट तक 1 करोड़ रुपये का फंड बनाना चाहते हैं, तो म्यूचुअल फंड SIP में तुरंत इन्वेस्टमेंट शुरू कर दें. म्यूचुअल फंड कैलकुलेटर के अनुसार, अगर आप हर महीने केवल ₹5300 की SIP करते हैं तो इस पर सालाना 12% का औसत रिटर्न मिल जाएगा. यानी कि ₹5300 के निवेश और 12 फीसदी रिटर्न के आधार पर आसानी से 1 करोड़ का फंड तैयार हो जाएगा.
5/5अगर कोई निवेशक 35 साल का है तो हर महीने ₹5300 की SIP म्यूचुअल फंड में करता है, तो 25 सालों में उसका फंड बढ़कर लगभग ₹1,00,57,466 हो सकता है.इस निवेश में कुल ₹15,90,000 उसका इन्वेस्टमेंट फंड होगा.जबकि बाकी ₹84,67,466 अनुमानित रिटर्न होगा, 12% वार्षिक रिटर्न के आधार पर आपको ये 1 करोड़ का फंड मिलेगा. यह इन्वेस्टमेंट रिटायरमेंट फंड तैयार करने का एक स्मार्ट और असरदार तरीका है.(खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है...एसआईपी में निवेश से पहले किसी जानकार से परामर्श जरूर ले लें)