अगर आप अगले 10-20 साल में करोड़पति बनना चाहते हैं, तो ये 7 गोल्डन नियम आपकी किस्मत बदल सकते हैं.इसके लिए SIP में जल्दी शुरुआत करें, हर महीने तय रकम निवेश करें, कंपाउंडिंग को वक्त दें और फालतू खर्च से बचें, और स्मार्ट सेविंग, डिसिप्लिन और लॉन्ग टर्म सोच से आप करोड़ों का फंड तैयार कर सकते हैं.
1/9अगर आप 10 से 20 साल में करोड़पति बनना चाहते हैं, तो अब सिर्फ सोचने का नहीं, एक्शन लेने का वक्त है.इन्वेस्टमेंट की दुनिया में 7 ऐसे जबरदस्त फॉर्मूले हैं जो आपकी फाइनेंशियल लाइफ को पूरी तरह बदल सकते हैं.जी हां इनमें SIP, कंपाउंडिंग और स्मार्ट सेविंग की ताकत छुपी होती है.इसके लिए जरूरी है कि आप जल्दी शुरुआत करें, हर महीने डिसिप्लिन से निवेश करें और लॉन्ग टर्म में टिके रहें. याद रखिए, करोड़पति बनने का रास्ता सीधा है बस आपको सही दिशा में पहला कदम उठाना है.
2/9अगर आप सही फॉर्मूले को फॉलो करेंगे, तो 10 से 20 साल में अमीर बनने का सपना हकीकत बन सकता है.जी हां अगर आप 10 से 20 साल का समय और थोड़ा अनुशासन देने को तैयार हैं, तो हम 7 ऐसे स्मार्ट इन्वेस्टमेंट रूल बताएंगे जो आपको बना सकते हैं करोड़पति.
3/9अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका पैसा कितने साल में डबल हो जाएगा, तो “Rule of 72” को जरूर समझना होगा. ये एक आसान कैलकुलेशन फॉर्मूला है, इसमें 72 को अपने सालाना रिटर्न से भाग देंगे.य जैसे अगर रिटर्न 12% है, तो 72 ÷ 12 = 6 साल में पैसा डबल. अगर 15% रिटर्न मिल रहा है तो सिर्फ 4.8 साल में पैसा दोगुना हो सकता है. यानी अगर आप लगातार 20 साल तक निवेश करते हैं, तो आपका पैसा कई बार डबल होकर करोड़ों में बदल सकता है.
4/9अब हम बात करते हैं 10 साल में करोड़पति बनने की प्लानिंग के बारे में. तो इसके लिए 10-12-10 रूल बेस्ट हो सकता है. तो अगर आप 10,000 रु/माह 12% रिटर्न पर 10 साल तक लगाएंगे, तो आपको लगभग ₹23-24 लाख मिल सकते हैं. लेकिन करोड़पति बनना है? तो इन्वेस्टमेंट बढ़ाना होगा.यानी करीब ₹43,000 हर महीने लगाएं फिर 10 साल तक SIP को जारी रखें और 12% इस पर रिटर्न पाएं. फिर रिजल्ट करीब ₹1 करोड़ ते आसपास का बनेगा.
5/9अब समझेंगे 20 साल की प्लानिंग किस तरह से की जाए. जी हां अगर आप 10,000 रु/माह लगाते हैं 20 साल तक और आपको मिलता है इस पर 12% का सालाना रिटर्न, तो आप भी बन सकते हैं करोड़पति.यानी कि ₹10,000 × 12 महीने × 20 साल तक, फिर इसमें कंपाउंडिंग की ताकत जोड़ते रहना होगा.इस नतीजा होगा कि 1 करोड़ के आसपास पैसा बना सकते हैं.
6/9अब हम समझेंगे कि अपनी इनकम को कैसे बांटना चाहिए.इसके लिए आप 50-30-20 रूल फॉलो करें. यानी 50% जरूरी खर्च (रेंट, EMI, ग्रॉसरी)पर 30% लाइफस्टाइल (शॉपिंग, मूवी) के लिए और 20% सेविंग और इन्वेस्टमेंट करें.यानी अगर आप इस 20% को बढ़ाकर 30%-40% करते रहेंगे और उसे SIP, म्यूचुअल फंड्स या शेयर बाजार में लगाएंगे… तो करोड़पति बनना आसान हो सकता है.
7/9लेकिन अगर आप थोड़ा एग्रेसिव प्लान चाहते हैं, तो 40-40-12 का रूल आपके काम आने वाला है. इस रूल के हिसाब से 40% इनकम की सेविंग करें और उसमें से 40% इक्विटी में लगाएं. फिर इस निवेश पर 12% का रिटर्न टारगेट करें. लेकिन ध्यान रहे कि यह रूल खास है उन लोगों के लिए जो रिस्क लेने को तैयार हैं और जल्दी अमीर बनना चाहते हैं.
8/9अब बात करते हैं सबसे आसान लेकिन पावरफुल फॉर्मूला 15-15-15 रूल के बारे में. इस रूल के हिसाब से ₹15,000 हर महीने SIP करना चाहिए और इसको 15 साल तक जारी रखेंगे तो 15% का सालाना रिटर्न पा सकते हैं.इस निवेश से आप आसानी से लखपति बन सकते हैं और इसमें स्टेपअप जोड़कर करोड़पति बन जाएंगे.
9/9तो फिर अब आते हैं फ्यूचर सिक्योर करने की बात पर, इसके लिए है 25X रूल.यानी कि अगर आपकी सालाना जरूरत ₹4 लाख है, तो 25 गुना यानी ₹1 करोड़ का रिटायरमेंट फंड जरूरी हो सकता है. ये रूल बताता है कि आपको कितना सेव करना चाहिए ताकि आप बिना चिंता के रिटायर हो सकें.(नोट: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए, निवेश के लिए वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव लें)