प्राइवेट सेक्टर में जॉब करने वालों को सबसे ज्यादा फिक्र रिटायरमेंट के बाद की लाइफ की होती है क्योंकि उस समय उनके पास रिटायरमेंट फंड तो होता है, लेकिन रेगुलर इनकम का इंतजाम नहीं होता. इसके लिए वो तमाम तरह की स्कीम्स में पैसा लगाते हैं. लेकिन एक स्कीम ऐसी है जिसके बारे में ज्यादातर लोगों को शायद जानकारी नहीं है. आपके पेंशन की टेंशन को दूर करने वाली ये स्कीम LIC चलाता है. खास बात ये है कि इस स्कीम में सिर्फ 1 बार प्रीमियम भरकर अपने लिए लाइफ टाइम पेंशन का इंतजाम कर सकते हैं और ये पेंशन आप 40 की उम्र से ही ले सकते हैं, इसके लिए आपको 60 के होने का इंतजार करने की जरूरत नहीं है. नीचे की स्लाइड्स में जानिए इस पेंशन प्लान से जुड़ी तमाम जानकारी.