LIC Pension Plan: एलआईसी देश के तमाम नागरिकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए कई तरह की स्कीम्स चलाता है. इन्हीं में से एक प्लान है LIC का न्यू जीवन शांति प्लान (LIC New Jeevan Shanti Plan). इस स्कीम को उन लोगों के लिए खासतौर पर तैयार किया गया है, जिनके पास बुढ़ापे के लिए रिटायरमेंट फंड तो है, लेकिन पेंशन का कोई इंतजाम नहीं है. इस प्लान के तहत आपको सिर्फ 1 बार प्रीमियम जमा करना है, इसके बाद रिटायरमेंट की उम्र पर आपको पेंशन मिलने लगेगी और ये पेंशन जीवनभर के लिए होगी. ऐसे तमाम लोग हैं जिन्हें इस स्कीम की जानकारी नहीं है. नीचे की स्लाइड्स में जानिए कि आप कैसे इस स्कीम से सालाना ₹1,42,500 की पेंशन का पक्का इंतजाम कर सकते हैं.