एलआईसी (Life Insurance Corporation-LIC) में कई तरह की स्कीम्स चलाई जाती हैं. उन्हीं में से एक स्कीम है जीवन शिरोमणि. इस स्कीम की खासियत है कि इसमें सिर्फ 4 साल तक प्रीमियम देने की जरूरत पड़ती है. उसके बाद आप कम से कम 1 करोड़ की पुख्ता व्यवस्था आराम से कर लेते हैं क्योंकि इस स्कीम में 1 करोड़ रुपए के सम एश्योर्ड की गारंटी होती है. वहीं अधिकतम सम एश्योर्ड की कोई सीमा नहीं होती. यहां जानिए LIC की जीवन शिरोमणि पॉलिसी से जुड़ी खास बातें.