मुद्रास्फीति (Inflation) आपके पैसे की एक्चुअल प्राइस को कैसे प्रभावित करती है? अगर आपके पास आज ₹5 करोड़ हैं, तो 3, 5 और 10 साल बाद इसकी कितनी वैल्यू बचेगी? मौजूदा महंगाई दर 6.21% है, जो टाइम के साथ आपकी बचत को घटा सकती है. हम इन्फ्लेशन कैलकुलेशन की मदद से यह समझेंगे कि ₹5 करोड़ की कीमत 3 साल में कितनी होगी, 5 साल बाद इसका क्या असर होगा और 10 साल में इसकी वैल्यू कितनी रह जाएगी.
1/9इन्फ्लेशन न केवल वस्तुओं और सेवाओं के दाम बढ़ाती है, बल्कि यह आपकी वित्तीय योजनाओं को भी इफेक्ट करती है. अगर महंगाई 6% बनी रहती है, तो 10 साल बाद ₹10 लाख की रियल परचेजिंक पॉवर केवल ₹5.3 लाख रह जाएगी. यही कारण है कि लंबी अवधि के निवेश में मुद्रास्फीति के प्रभाव को ध्यान में रखना जरूरी होता है.
2/9महंगाई के कारण बैंक में रखा धन धीरे-धीरे अपनी परचेजिंग पॉवर खो देता है. उदाहरण के लिए, अगर आपकी बैंक एफडी पर 6% ब्याज मिल रहा है, लेकिन महंगाई की दर भी 6% है, तो आपकी वास्तविक कमाई शून्य हो जाएगी. इसीलिए, केवल बचत करने के बजाय इन्फ्लेशन को मात देने वाले इन्वेस्टमेंट ऑप्शन पर ध्यान देना जरूरी है.
3/9इन्फ्लेशन केवल नकदी के मूल्य को कम नहीं करती, बल्कि संपत्तियों की कीमतों को भी प्रभावित करती है. उदाहरण के लिए, 2000 में ₹10 लाख में जो फ्लैट खरीदा जा सकता था, आज वही फ्लैट ₹1 करोड़ का हो सकता है. इसका कारण है मुद्रास्फीति, जिससे संपत्तियों की कीमतें बढ़ती हैं, लेकिन सैलरी इंक्रीमेंट हमेशा उस गति से नहीं होता है.
4/9रिटायरमेंट के लिए बचत करते समय महंगाई को ध्यान में रखना बहुत ज़रूरी है. यदि आज आपको हर महीने ₹50,000 की जरूरत है, तो 20 साल बाद यही खर्च ₹1.60 लाख तक पहुंच सकता है, यदि इन्फ्लेशन दर 6% बनी रहती है.इसलिए, केवल रकम बचाने के बजाय ऐसे निवेश विकल्प चुनें.
5/9अगर आपकी सैलरी सालाना 5% बढ़ती है, लेकिन इन्फ्लेशन 6% है, तो इसका मतलब यह है कि आपकी रियल इनकर हर साल घट रही है. उदाहरण के लिए, ₹50,000 की सैलरी 5% की वृद्धि के बाद ₹52,500 हो जाएगी, लेकिन अगर महंगाई 6% बढ़ी, तो आपको पहले की तुलना में कम चीजें मिल पाएंगी.
6/9स्वास्थ्य सेवाओं की लागत मंहगाई के कारण सबसे तेज़ी से बढ़ती है. 10 साल पहले जो मेडिकल ट्रीटमेंट ₹1 लाख में हो जाता था, आज उसकी लागत ₹3 लाख से अधिक हो सकती है.एजूकेशन में भी महंगाई की दर औसतन 8-10% होती है.आज जिस डिग्री कोर्स की फीस ₹5 लाख है, वह 10 साल बाद ₹10-12 लाख तक पहुंच सकती है.
7/9यदि भारत की अभी का Inflation 6.21% है, तो इसका असर आपके पैसे पर इस तरह पड़ेगा:
1 साल के लिए मूल्य =5,00,00,000 × (1 – 0.0621) मूल्य =5,00,00,000 × 0.9379 मूल्य =₹4,68,95,000 यानी ₹5 करोड़ की वर्तमान कीमत 1 साल बाद घटकर ₹4.69 करोड़ रह जाएगी.3 साल के लिए मूल्य =5,00,00,000 × (1 – 0.0621)³ मूल्य =5,00,00,000 × 0.8267 मूल्य =₹4,13,35,000 3 साल बाद ₹5 करोड़ घटकर ₹4.13 करोड़ रह जाएगा.
8/9
10 साल के लिए मूल्य =5,00,00,000 × (1 – 0.0621)¹⁰ मूल्य = 5,00,00,000 × 0.5295 मूल्य =₹2,64,75,000 10 साल बाद ₹5 करोड़ की वर्तमान कीमत घटकर ₹2.64 करोड़ रह जाएगी.
9/9अगर भारत में Inflation 6.21% बनी रहता है, तो 10 वर्षों में आपके पैसे का मूल्य लगभग आधा हो जाएगा. इसलिए, अपनी इन्वेस्टमेंट स्कीम प्लानिंग बनाते समय महंगाई के प्रभाव को ध्यान में रखना बेहद जरूरी है.