छोटी बचत योजनाओं (Small Saving Schemes) में डाकघर में एक खास ऑप्शन है किसान विकास पत्र (Kisan Vikas Patra). छोटे स्तर पर निवेश के लिए यह एक अच्छा विकल्प है. पोस्ट ऑफिस (post office) में किसान विकास पत्र एक सरकारी गारंटी वाली स्कीम है जिससे ब्याज के रूप में कमाई की जा सकती है. यहां तक कि आप इसमें निवेश कर पैसा दोगुना भी कर सकते हैं. फिलहाल इस बचत स्कीम पर 7.6 प्रतिशत का ब्याज मिल रहा है. हां, इसमें रिटर्न तो बेहतर मिलेगा लेकिन इस पर टैक्स की छूट नहीं मिलती है.
1/5किसान विकास पत्र में न्यूनतम 1000 रुपए जमा किया जा सकता है. इंडिया पोस्ट की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, इसमें अधिकतम जमा रकम पर कोई प्रतिबंध नहीं है. आप चाहे जितनी बड़ी रकम तक इनमें पैसा लगा सकते हैं.
2/5Kisan Vikas Patra के जरिये जमा की गई राशि पर सरकार फिलहाल 7.6 फीसदी सालाना की दर से चक्रवृद्धि ब्याज मिल रहा है. इस ब्याज दर के हिसाब से Kisan Vikas Patra में जमा आपका पैसा 112 महीने (9 साल, 4 महीने) में दोगुना (double) हो जाता है.
3/5कोई भी वयस्क अपने नाम पर या नाबालिग के नाम पर इसमें निवेश कर सकता है. कोई भी दो वयस्क मिलकर ज्वाइंट तौर पर Kisan Vikas Patra खरीद सकते हैं. इसमें पोस्ट ऑफिस आपको नॉमिनी (Nominee) भी का नाम दर्ज कराने की भी सुविध देता है. नॉमिनी वह व्यक्ति होता है, जिसे अकाउंट होल्डर के न रहने पर किसान विकास पत्र का पैसा मिलेगा.
4/5किसी विशेष परिस्थिति में आप चाहें तो Kisan Vikas Patra को किसी दूसरे व्यक्ति के नाम Transfer भी कर सकते हैं. इसके लिए आपको पोस्ट ऑफिस में जाकर अप्लाई करना होता है. इतना ही नहीं आप अपना अकाउंट किसी दूसरे पोस्ट ऑफिस में भी ट्रांसफर करा सकते हैं.
5/5अगर आपको पैसे की तत्काल जरूरत पड़ जाए तो आप Kisan Vikas Patra को मेच्योरिटी पीरियड (Maturity Period) से पहले भी कैश करा सकते हैं. हां, ऐसा आप तभी कर सकते हैं, जबकि आपके Kisan Vikas Patra का कम से कम ढाई साल का समय पूरा कर चुके हों. (फोटो - रॉयटर्स, पीटीआई