PM Vaya Vandana Yojana: अगर आप मां-बाप के बुढ़ापे को सिक्योर बनना चाहते हैं तो प्रधानमंत्री वय वंदना योजना आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन है. इस योजना में एकमुश्त पैसा देकर आप प्रति माह 10 हजार रुपए तक की मासिक पेंशन पा सकते हैं, हाल ही में केंद्र सरकार ने इस स्कीम की डेडलाइन को बढ़ाकर 31 मार्च 2023 कर दिया है. आज हम आपको बताते हैं कि आपको इस स्कीम के लिए किन-कि डॉक्युमेंट की जरूरत होगी और आप कैसे इस स्कीम का फायदा ले सकते हैं-
1/6इस स्कीम को लेने के लिए आपको एक आवेदन फॉर्म फिल करना होगा. इसमें सभी जरूरी जानकारी भरनी होगी साथ ही डॉक्युमेंट भी जमा करने होंगे. सीनियर सिटीजन ऑनलाइन भी स्कीम में निवेश कर सकते हैं. इसके अलावा ऑफिशियल साइट से आप इसे ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं.
2/6इसके लिए आपको पैन कार्ड की कॉपी चाहिए होती है. इसके अलावा एड्रेस प्रूफ के लिए आधार या फिर पासपोर्ट की फोटो कॉपी चाहिए होगी. साथ ही बैंक पासबुक के पहले पेज की कॉपी चाहिए होगी जिसमें अकाउंटहोल्डर को पेंशन ट्रांसफर की जाएगी.
3/6'प्रधानमंत्री वय वंदना योजना' में मासिक पेंशन का ऑप्शन चुनने पर वरिष्ठ नागिरकों को स्कीम में 10 साल तक एक तय दर से गारंटीशुदा पेंशन मिलती है. यह स्कीम डेथ बेनिफिट की भी पेशकश करती है. इसके तहत नॉमिनी को खरीद मूल्य वापस किया जाता है. इस पर मिलने वाला एश्योर्ड रिटर्न 8 फीसद होता है.
4/6योजना में निवेश करने के 10 साल बाद पेंशन के अंतिम भुगतान के साथ ही जमा राशि भी वापस लौटा दी जाती है. आप मासिक, तिमाही, छमाही या फिर सालाना आधार पर पेंशन ले सकते हैं. इस पॉलिसी का टर्म अधिकतम 10 साल के लिए है. इस प्लान पर टैक्स छूट नहीं मिलती है.
5/6इस योजना में आप अधिकतम 15 लाख रुपए का इंवेस्टमेंट कर सकते हैं. इस स्कीम में 60 वर्ष या इससे अधिक के सीनियर सिटीजन इसमें निवेश कर सकते हैं. इस योजना में आपको न्यूनतम पेंशन 1 हजार रुपए तो वहीं अधिकमत पेंशन 10 हजार रुपए तक मिलेगी.
6/6इसमें लगभग 1,44,578 रुपए के एकमुश्त प्रीमियम का भुगतान कर आप एक हजार रुपए की पेंशन पा सकते हैं. इसके अलावा 15 लाख के निवेश पर 10 हजार रुपए प्रतिमाह पेंशन मिलने लगती है. इसके अलावा पेंशनर को यह अधिकार होगा कि वह ब्याज की रकम या तो पेंशन के रूप में या एकमुश्त ले.