4 Investment Options: फ्चूयर पैसों के मामले में सेफ और टेंशन फ्री रहे ये हर कोई चाहता है. यही कारण है कि लोग इसके लिए विभिन्न तरीकों से इन्वेस्टमेंट करते हैं.अब लोग अपनी पत्नी के नाम पर भी खूब निवेश करते हैं ताकि फ्यूचर में पैसों को लेकर उनको भी सेफ्टी मिले. तो अगर अब आप भी वाइफ के नाम पर इन्वेस्टमेंट का प्लान कर रहे हैं हम आपको 4 बेस्ट डबल मुनाफा वाले ऑप्शन बताएंगे.
1/5आज के समय में हर एक इंसान अपने फ्यूचर को देखते हुए फाइनेंशियल सेफ्टी के लिए इन्वेस्टमेंट करता है. लोग अपनी वाइफ के नाम पर खास रूप से इन्वेस्टमेंट कर रहे हैं ताकि उनका आने वाला कल वित्तीय रूप से सुरक्षित हो सके.इस इन्वेस्टमेंट से लोग अपनी पत्नी के साथ बुढ़ापा आराम से बिताने के लिए पहले से प्लानिंग करते हैं. तो अब अगर आप भी वाइफ के नाम पर इन्वेस्टमेंट करने का प्लान कर रहे हैं तो फिर मार्केट में आपके लिए कई ऑप्शन मौजूद हैं.लेकिन 4 ऐसे बेस्ट इन्वेस्टमेंट ऑप्शन हम आपको बताएंगे जो आप वाइफ के लिए निवेश के लिए चुन सकते हैं.
2/5महिला सम्मान बचत पत्र योजना महिलाओं के बीच काफी फेमस है. इस स्कीम में निवेश करके वाइफ का फ्यूचर आप पूरी तरह से सेफ करते हैं, इसलिए इसको बेहतरीन निवेश का ऑप्शन माना जाता है. इस स्कीम में आप आसानी अपनी वाइफ के नाम पर दो साल के लिए इन्वेस्टमेंट करेंगे तो फिर आप हर साल करीब 7.5 फीसदी का जबरदस्त रिटर्न पा सकते हैं.इसमें अधिकतम 2 लाख रुपये तक का निवेश कर सकते हैं.
3/5बैंक और शेयर बाजार के अलावा पोस्ट ऑफिस स्कीम्स भी वाइफ के नाम इन्वेस्टमेंट का ऑप्शन माना जाता सकता है. आप पत्नी के नाम या फिर पत्नी के साथ पोस्ट ऑफिस की MIS में अकाउंट खुलवाकर मुनाफा कमा सकते हैं. इस स्पेशल स्कीम में करीब 7.4 फीसदी तक का रिटर्न पाया जा सकता है. अगर वाइफ के नाम पर अकाउंट खुलवाएंगे तो खाते में 9,00,000 रुपये जमा हो कर सकते हैं.ज्वाइंट अकाउंट में अधिकतम 15,00,000 रुपये का निवेश कर सकते हैं. वैसे इस अकाउंट में पत्नी के साथ ज्वाइंट अकाउंट में ब्याज ज्यादा का लाभ मिल सकता है.
4/5अगर पत्नी के नाम पर इन्वेस्टमेंट का प्लान कर रहे हैं आप तो फिर म्यूचुअल फंड में एसआईपी निवेश कर सकते हैं. इसमें हाई रिटर्न लेकर आप अच्छा फंड क्रिएट करवा सकते हैं.इसमें 20 सालों तक हर महीने अगर 12 हजार रुपये का निवेश करेंगे तो 12 फीसदी तक का रिटर्न लेते सकते हैं और फिर 20 साल बाद वाइफ के पास डेढ़ करोड़ से ज्यादा फंड होगा.20 साल बाद वाइफ के पास करीब ₹1,83,97,147 फंड होगा.
5/5अगर आप अपनी वाइफ के साथ ज्वाइंट होम लोन ले रहें तो भी आपको दोगुना फायदा मिलेगा. इससे आपको टैक्स बेनिफिट्स मिल सकते हैं. जॉइंट होम लोन से आपको और आपकी वाइफ को टैक्स का बेनेफिट आसानी से मिल जाता है.हालांकि इसके लिए एक शर्ते होती है, वो ये होती है कि होम लोन का भुगतान करने वाले दोनो आवेदक संपत्ति के बराबर मालिक होने चाहिए.(नोट: खबर जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से निवेश सलाह के रूप में नहीं लें)