म्यूचुअल फंड्स (Mutual Funds) में निवेश करने का एक तरीका है SIP. आज के समय में ज्यादातर लोग SIP के जरिए MF में निवेश करते हैं. उम्मीद होती है कि इससे मोटा फंड तैयार होगा. लेकिन सिर्फ एसआईपी शुरू कर देने भर से पैसा नहीं बन जाता. इसके लिए कुछ खास बातों का ध्यान रखने की भी जरूरत होती है. अगर आप भी खुद को अमीर बनाने का सपना देखते हैं तो SIP से जुड़ी कुछ बातों को अच्छे से समझ लेना चाहिए. ये छोटी-छोटी बातें, आपके लिए मोटा फंड जुटाने में बहुत मदद करेंगी और आप SIP से बड़ा कॉपर्स बना लेंगे.
1/6SIP से मोटा निवेश पाना है तो निवेश की शुरुआत जल्दी से जल्दी कीजिए और इसे जितने लंबे समय तक बनाए रह सकते हैं, उतने समय तक जारी रखिए. लॉन्ग टर्म की SIP से काफी अच्छा खासा फंड तैयार हो सकता है. 20, 25 और 30 साल की SIP आसानी से आपको करोड़पति बना सकती है.
2/6अगर आपने SIP शुरू की है तो इसे बीच में ब्रेक या पॉज न करें. रेगुलर निवेश लंबे समय तक बनाए रखें. मोटा फंड तैयार करने के लिए रेगुलर निवेश को जारी रखना बहुत जरूरी है.
3/6SIP मार्केट लिंक्ड स्कीम है और मार्केट में उतार-चढ़ाव का सिलसिला बना ही रहता है. मार्केट में मंदी के हालात से घबराकर SIP को बंद न करें. मार्केट में गिरावट के दौरान ज्यादा यूनिट मिलती हैं और बाद में मार्केट चढ़ने पर इनसे ज्यादा रिटर्न मिलता है, इसलिए अपनी SIP को लगातार जारी रखिए.
4/6एसआईपी से मोटा मुनाफा कमाना है तो इसे समय-समय पर Step-Up जरूर करें. इनकम बढ़ने के साथ हर साल इसमें 5 या 10% का टॉप-अप लगाएं. इससे आपको कंपाउंडिंग का जबरदस्त फायदा मिलेगा और जल्द से जल्द बड़ा कॉर्पस तैयार होगा.
5/6सारा पैसा किसी एक SIP में न लगाएं. पोर्टफोलियो को डायवर्सिफाई करें. ऐसा करने से, आप जोखिम को कम कर सकते हैं और बेहतर रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं.
6/6SIP में सभी फंड एक जैसे नहीं होते, इसलिए जरूरत के हिसाब से सही फंड का चुनाव बहुत जरूरी है. इक्विटी म्यूचुअल फंड में जोखिम भी ज्यादा होता है, लेकिन लॉन्ग टर्म में रिटर्न काफी अच्छा देखा गया है, डेट फंड में जोखिम कम होता है, वहीं हाइब्रिड फंड बैलेंस्ड होते हैं. आप चाहें तो इस मामले में एक्सपर्ट की सलाह ले सकते हैं.