How to double money: जब भी हम निवेश करने जाते हैं, हम सबसे पहले यही सोचते हैं कि प्रॉफिट कितना और कितनी जल्दी होगा? पैसा कब तक डबल हो जाएगा? पैसे से पैसा कैसे बनेगा? लेकिन अगर हमें निवेश का सही फॉर्मूला और रणनीति पता हो तो हम अपने निवेश पर सही मुनाफा कमा सकते हैं. अगर आप पैसा डबल करने का फॉर्मूला ढूंढ रहे हैं तो इसके लिए एक थंब रूल है, जो आपको बता देगा कि आपका पैसा कितने टाइम में डबल हो जाएगा. ये है Rule of 72.
1/572 के नियम में आप करते ये हैं कि आपने जिस भी योजना में पैसे डाल रखे हैं, उस योजना में सालाना जिस भी अनुमानित इंटरेस्ट रेट पर जितना रिटर्न मिलेगा, उसमें 72 से भाग दे देंगे, यानी डिवाइड कर देंगे, इससे जो नंबर आएगा, वो उतने साल होंगे, जितने में आपका पैसा डबल होगा.
2/5मान लीजिए आप किसी फिक्स्ड डिपॉजिट में 1 लाख तक की रकम जमा करते हैं. इसपर आपको साल में 8.2% की दर से रिटर्न मिल रहा है. अब आप ब्याज की दर 8.2% को 72 से डिवाइड कर दीजिए. यानी कि आपके 1 लाख को 2 लाख बनने में 8.7 साल यानी 8 साल 7 महीने लगेंगे.
3/5आप Rule of 72 के जरिए ये भी पता कर सकते हैं कि आपको कितनी अवधि में कितना रिटर्न मिलना चाहिए, जिससे आपका पैसा डबल हो जाएगा. मान लीजिए आपका टारगेट है कि आपने एफडी में जो पैसे डाले हैं, वो अगले 7 साल में डबल हो जाए. अब इसके लिए आपके 72 को 7 से डिवाइड करना होगा, यानी कि आपको अपने निवेश पर 10% की दर से ब्याज दर रिटर्न चाहिए होगा, जिससे कि आपका पैसा डबल होगा.
4/5याद रखिए कि आपका इंटरेस्ट रेट इन सालों में ऊपर-नीचे भी जा सकता है, ऐसे में आपका रिटर्न भी ऊपर-नीचे रह सकता है. अगर आपका पोर्टफोलियो रिटर्न 4-15% के बीच है, तो इस फॉर्मूला पर आप एक अनुमानित कैलकुलेशन निकाल सकते हैं.
5/5जैसा कि हमने ऊपर कहा कि ये नियम आपको बिल्कुल सही कैलकुलेशन नहीं मिलेगा, आप एक अनुमान लगाने के लिए इससे कैलकुलेशन कर सकते हैं. लेकिन इसके साथ ही आपको एक निवेश की लागत और इससे जुड़े टैक्सेशन वगैरह को भी ध्यान में रखकर चलना चाहिए.