SIP calculation: आज के समय में हर कोई यही सोचता है कि काश कोई ऐसा 'जादुई' फॉर्मूला मिल जाए जिससे आपकी मेहनत की कमाई तेजी से रॉकेट की स्पीड में बढ़ जाए. तो आज हम आपको ऐसा ही बेस्ट फॉर्मूला बताने जा रहे हैं जिसको फॉलो करके 2 करोड़ का फंड बना सकते हैं.जी हां हम जानेंगे SIP का'करोड़पति' बनाने वाला ऐसा फॉर्मूला जिसमें सिर्फ ₹20,000 महीने का निवेश करके आप 21 सालों में ₹2 करोड़ के मालिक बन सकते हैं.जी हां हम बात कर रहे हैं'20x12x21' फॉर्मूले की...तो चलिए इसका कैलकुलेशन समझें.
1/6हर किसी का सपना होता है कि वो करोड़पति बनें. लेकिन अधिकतर लोग ये सोचते हैं कि करोड़पति बनने के लिए या तो मोटी तनख्वाह चाहिए या फिर किस्मत साथ हो, लेकिन क्या आप जानते हैं कि म्यूचुअल फंड SIP का एक ऐसा 'सीक्रेट' फॉर्मूला भी है, जिसकी मदद से आप करोड़पति बन सकते हैं.जी हां इस फॉर्मूला को फॉलो करेंगे तो सिर्फ ₹20,000 महीने के इन्वेस्टमेंट में ही ₹2 करोड़ का विशाल फंड बना सकते हैं.हम बात कर रहे हैं एसआईपी के 20x12x21 फॉर्मूले की. इस फॉर्मूला की मदद से आप आसानी से करोड़पति बन सकते हैं.
2/6महंगाई को देखते हुए आज के टाइम में ₹2 करोड़ एक ऐसा आंकड़ा है जो आपको फ्यूचर की कई परेशानियों से मुक्त करने का काम कर सकता है.हर किसी तो फ्यूचर के लिए आरामदायक रिटायरमेंट, बच्चों की शिक्षा और शादी, अपना घर आदि के लिए कम से कम 2 करोड़ का फंड तो चाहिए ही होता है. हालांकि इन सब बड़े वित्तीय टारगेट को पूरा करने के लिए सही निवेश जरूरी है.
3/620x12x21 फॉर्मूला के हिसाब से ₹20,000 की हर महीने की SIP शुरू करें. इसमें निवेश पर 12% (अनुमानित) सालाना औसत रिटर्न मिल सकता है. फिर 2 करोड़ के फंड के लिए इसमें 20,000 रुपए के निवेश को 21 साल तक जारी रखना होगा.इस फॉर्मूले की असली ताकत है 'पावर ऑफ कंपाउंडिंग' (चक्रवृद्धि ब्याज) और लंबा समय है. जब आप 21 साल के लंबे समय तक नियमित निवेश करेंगे तो अच्छा रिटर्न पा सकते हैं.
4/6अगर आप हर महीने 20,000 रुपए हर महीने एसआईपी में निवेश करते हैं तो इस पर आपको 12 फीसदी तक का सालाना रिटर्न मिल सकता है.12 फीसदी के हिसाब से 21 साल में आपका रिटर्न ₹1,58,20,135 होगा.यानी कि आप सिर्फ रिटर्न से ही करीब डेढ़ करोड़ का बेनेफिट्स पा सकते हैं.
5/6अब अगर कैलकुलेशन से समझेंगे कि कैसे 2 करोड़ का फंड 20x12x21 के फॉर्मूला से बना सकते हैं.यानी कि अगर आप 20,000 का निवेश 21 साल तक करेंगे तो इन्वेस्टमेंट फंड ₹50,40,000 होगा. इस इन्वेस्टमेंट पर 12 फीसदी रिटर्न के हिसाब से पैसा ₹1,58,20,135 मिलेगा. इसके साथ ही इन्वेस्टमेंट राशि और रिटर्न जोड़कर मैच्योरिटी पर टोटल फंड ₹2,08,60,135 के करीब मिलेगा.यानी की 2 करोड़ से ज्यादा का फंड आपके हाथ में होगा.
6/6हालांकि 12% या उससे कुछ अच्छा सालाना औसत रिटर्न पाने के लिए आपको इक्विटी (शेयर बाजार) में निवेश करना अच्छा माना जाता है.म्यूचुअल फंड SIP इसका सबसे आसान और सुरक्षित तरीका है.वैसे जितनी कम उम्र में आप SIP शुरू करेंगे, कंपाउंडिंग को आपके पैसे को बढ़ाने के लिए उतना ही ज्यादा समय मिलेगा..(नोट: खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है)