SIP Calculator: अगर आप भी फ्यूचर में करोड़पति बनने का सपना देख रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है..असल में हम आपको बताएंगे एक ऐसा जबरदस्त SIP का इन्वेस्टमेंट फॉर्मूला जो कम ही लोग जानते होंगे.20/15/20 का फॉर्मूला फॉलो करके आप 2 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का फंड जमा कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं कितना पैसा निवेश करके हम 2 करोड़ का फंड बना सकते हैं और वो भी कब तक...
1/5हर कोई यही चाहता है कि फ्यूचर की परेशानियों से बचने के लिए उनके पास अच्छी सेविंग्स हों. जी हां अगर आप भी फ्यूचर में परेशानियों से बचना चाहते हैं तो एक सही जगह निवेश तुरंत शुरू कर देना चाहिए. वैसे तो आज के समय में इन्वेस्टमेंट के अनगिनत ऑप्शंस हमारे लिए मौजूद हैं.लेकिन अगर सही इन्वेस्टमेंट के लिए बेस्ट ऑप्शन ढूंढ रहे हैं तो एसआईपी को ही चुनें. एसआईपी में 20,000 का निवेश से आप करोड़पति बन सकते हैं.
2/5एसआईपी में निवेश करने वालों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है.आप एसआईपी में हर महीने 20,000 का इन्वेस्टमेंट करके खुद को करोड़पति बना सकते हैं. जी हां 20,000 की एसआईपी आपको बस 20 साल में ही करोड़पति बना सकी है.इस इन्वेस्टमेंट को आपको बस लगातार 20 साल तक जारी रखना होगा.
3/5अच्छा मुनाफा पाने के लिए एसआईपी में हमेशा लंबे समय के लिए ही निवेश करें.कम समय की एसआईपी से आपको रिटर्न कम मिलेगा और फंड छोटा ही बनेगा. लेकिन लॉन्ग टाइम वाली एसआईपी आपको करोड़पति बना सकती है. ऐसे ही मान लीजिए अभी आप 30 साल के हैं और 20,000 की एसआईपी शुरू करते हैं तो 20 बाद यानी 50 उम्र में आपके पास 2 करोड़ से ज्यादा का फंड होगा.
4/5अगर आप फ्यूचर में करोड़पति बनना चाहते हैं तो फिर 20,000 रुपये की एसआईपी को शुरू करें. इस एसआईपी पर आपको 15 फीसदी का औसतन सालाना रिटर्न मिल सकता है. फिर 20,000 के इन्वेस्टमेंट को 20 साल तक ही जारी रखना होगा.इसमें आपका इन्वेस्टमेंट ₹48,00,000 होने वाला है. जबकि इस निवेश पर आपको रिटर्न ₹2,17,41,469 मिलेगा. लेकिन टोटल फंड 20 साल बाद ₹2,65,41,469 का फंड बनेगा.यानी 20 साल बाद आपके पास ढाई करोड़ से ज्यादा फंड होगा.
5/5अगर आपको 20,000 के निवेश पर सालाना औसतन रिटर्न 12 फीसदी के हिसाब से मिलेगा, तो भी आप करोड़पति बन जाएंगे. असल में 20,000 रूपये को आप अगर 20 साल के लिए निवेश करेंगे तो 12 फीसदी रिटर्न के हिसाब से आपका इन्वेस्टमेंट ₹48,00,000 होगा.इसमें टोटल रिटर्न ₹1,35,97,147 मिलेगा और टोटल फंड वैल्यू ₹1,83,97,147 हो जाएगी.(नोट: खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है, निवेश से पहले सारी जानकारी किसी जानकार से हासिल करें)