FD से रकम को तीन गुना करने का ट्रिक, बच्‍चे के फ्यूचर के लिए लगाइए ₹5 लाख और मिलेगा ₹15 लाख!

Fixed Deposit निवेश का सबसे सुरक्षित विकल्‍प माना जाता है. ज्‍यादातर लोग बच्‍चों के तमाम खर्चों को पूरा करने के लिए कहीं इन्‍वेस्‍टमेंट करते हैं तो उसमें FD शामिल जरूर होती है. वहीं बुजुर्ग भी अपनी कमाई को किसी भी रिस्‍क से बचाने के लिए एफडी में निवेश करना पसंद करते हैं. अगर आप भी अपने बच्‍चे के नाम से फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट करना चाहते हैं तो इस बार बैंक की बजाय पोस्‍ट ऑफिस में खाता खुलवाइए. Post Office FD में 1 से लेकर 5 साल तक के टर्म की एफडी के ऑप्‍शन मौजूद हैं. 5 साल की एफडी में आप सिर्फ 5 लाख रुपए निवेश करके 15 लाख का फंड तैयार कर सकते हैं. लेकिन इसके लिए आपको एक ट्रिक लगानी होगी. जानिए इस बारे में.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6