9 से 6 बजे की नौकरी करते-करते कई बार लाइफ बहुत बोरिंग लगने लगती है और मन में आता है कि आखिर कब तक ये सब चलेगा. कब तक दूसरों की नौकरी करनी होगी. काश कि ऐसी कोई जिंदगी हो, जिसे अपने हिसाब से आराम से जीया जा सके, जहां किसी की टोकाटाकी न हो. अगर आपके मन में भी ऐसी बातें चलती हैं, तो FIRE Model को आपको जरूर समझ लेना चाहिए. ये Early Retirement का सॉलिड फॉर्मूला है जिसमें आप खुद ये डिसाइड करते हैं कि आपको कब रिटायरमेंट लेना है और तब तक आपके पास इतना बैंक बैलेंस जमा हो जाता है कि आपको फ्यूचर में पैसों की टेंशन नहीं रहती. यहां जानिए इसमें क्या करना होता है और ये फॉर्मूला कैसे काम करता है.
1/6फायर मॉडल में FIRE का मतलब है Financial Independence Retire Early. ये एक फाइनेंशियल मॉडल है जो इंडिविजुअल फाइनेंशियल इंडिपेंडेंस हासिल करने के लिए एक स्ट्रैटेजी बताता है. इस मॉडल को अपनाने के लिए आपको अपने मौजूदा खर्चों में कटौती करनी होगी और ज्यादा से ज्यादा पैसा बचाना होगा.
2/6फायर मॉडल में आप अपनी खुद की रिटायरमेंट की उम्र सेट कर सकते हैं. मतलब अगर आप समय से पहले रिटायर होना चाहते हैं तो इस मॉडल को अपनाकर आप अपने भविष्य के लिए इतना पैसा इकट्ठा कर सकते हैं कि आपको रिटायरमेंट के बाद किसी तरह की फाइनेंशियल प्रॉब्लम न हो.
3/6FIRE Model अपनाने के लिए आपको पहले FIRE Number तय करना होगा, मतलब आप 45, 50 या 55 किस एज में अपनी नौकरी से छुटकारा पाना चाहते हैं. इस नंबर के आधार पर ही खर्च और बचत का रेश्यो तय होता है.
4/6FIRE Model बचत और निवेश का एक आक्रामक तरीका है. इसमें आदमी कई सालों तक काम करता है और अपनी सालाना आय का 70-75% तक बचाता है और बाकी की 25-30% रकम से अपने खर्च चलाता है. जब उसकी बचत उसके सालाना खर्च के लगभग 30 गुना या उससे भी ज्यादा हो जाए तो वे अपनी नौकरी छोड़ सकते हैं.
5/6FIRE Number तय करने के बाद आपको ये कैलकुलेट करना होगा कि आपके पास अब नौकरी के कितने साल बचे हैं और उतने वर्षों में आपको अपने सालाना खर्च का लगभग 30 गुना रकम को जोड़ने के लिए कितना पैसा बचाना होगा? इसके हिसाब से आप ये तय कर पाएंगे कि आपको अपनी कमाई में से कितना प्रतिशत पैसा बचाना है और कितनी रकम से अपने खर्च पूरे करने हैं. बचत की रकम को आप ऐसी जगह पर निवेश करें, जहां आपका पैसा तेजी से बढ़े और रिटायरमेंट के बाद पैसों की कमी न रहे.
6/6अगर आपको लगता है कि आपकी सैलरी से उतनी बचत आप नहीं कर पाएंगे तो आपको अपनी इनकम बढ़ाने पर फोकस करना चाहिए. इसके लिए आपको ज्यादा सैलरी वाली नौकरी पर फोकस करना होगा. नौकरी के अलावा साइड इनकम पर ध्यान देना होगा. आप जितना ज्यादा अग्रेसिवली पैसा बचाएंगे, उतनी तेजी से फायर नंबर को अचीव कर पाएंगे.