Published: 12:20 PM, Apr 11, 2025
|Updated: 12:29 PM, Apr 11, 2025
ज्यादातर लोगों का मानना है कि आपकी आमदनी अच्छी होगी, तब ही आप अच्छा फंड जमा कर सकते हैं. लेकिन अगर आपको निवेश को लेकर सही जानकारी है तो छोटी कमाई से भी करोड़ों रुपए जमा कर सकते हैं. यहां जानिए एक ऐसे फाइनेंशियल टिप के बारे में जो सिर्फ 25,000 रुपए की सैलरी कमाने वालों को भी 1.5 करोड़ रुपए का मालिक बना सकता है.
&format=webp&quality=medium)
1/5
अगर आप 1.5 करोड़ के मालिक बनना चाहते हैं तो आपको 50-30-20 का नियम अपनाते हुए कमाई के 20% हिस्से को हर हाल में निवेश के लिए बचाना होगा. बाकी के 80% रकम से आप अपने घर की जरूरतों और बाकी खर्चों को पूरा कर सकते हैं. अगर आप 25,000 रुपए महीने कमाते हैं तो 20% के हिसाब से 5,000 रुपए महीने निवेश करना होगा.
&format=webp&quality=medium)
2/5
अब सवाल उठता है कि कहां निवेश करें, तो आप एसआईपी के जरिए म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं. एसआईपी में आपको कंपाउंडिंग का फायदा मिलता है. हालांकि मार्केट लिंक्ड होने के कारण इसमें थोड़ा जोखिम होता है और गारंटीड रिटर्न नहीं होता, लेकिन फिर भी बीते कुछ सालों में एसआईपी का रिटर्न औसतन 12 फीसदी तक देखा गया है. ऐसे में आज के समय में एक्सपर्ट इसे निवेश का बेहतरीन जरिया मानते हैं.
&format=webp&quality=medium)
3/5
अगर आप 5,000 रुपए हर महीने SIP में निवेश करते हैं, तो इस निवेश को 30 साल तक जारी रखिए. ऐसे में आप कुल 18,00,000 रुपए का निवेश करेंगे. 12% रिटर्न के हिसाब से 1,36,04,866 रुपए ब्याज के तौर पर मिलेंगे. ऐसे में 30 साल में आपके पास कुल 1,54,04,866 रुपए का फंड जमा हो जाएगा और आप करोड़पति बन जाएंगे.
&format=webp&quality=medium)
4/5
अगर आपको लगता है कि आपके पास पैसा नहीं बचता है तो आप SIP की इंस्टॉलमेंट का समय 1 से 5 तारीख के बीच रखिए. ताकि 1 तारीख को जैसे ही पैसे अकाउंट में आएं, सबसे पहले वो डिडक्ट हो जाएं. इसके बाद बची रकम को आप अपने हिसाब से खर्च करते रहें.
&format=webp&quality=medium)
5/5
बता दें कि आज के समय में SIP को रिटर्न के हिसाब से काफी अच्छी स्कीम माना जाता है. इसमें औसत रिटर्न 12 प्रतिशत का माना जाता है और कई बार इससे बेहतर भी मिल जाता है और कम भी हो सकता है. ये स्कीम महंगाई को मात देने वाली है. इतना मुनाफा किसी दूसरी सरकारी स्कीम में नहीं मिलता. बेहतर ब्याज और कंपाउंडिंग का रिटर्न मिलने के कारण आप जितना लंबे समय के लिए इसमें निवेश करेंगे, उतना तगड़ा फायदा ले सकते हैं. (डिस्क्लेमर: म्यूचुअल फंड में निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन हैं. निवेश से पहले स्वयं पड़ताल कर लें या अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)