FD में पैसा लगाना है तो ऐसे लगाइए, 3 गुना होकर मिलेगा रिटर्न…₹5,00,000 का किया निवेश तो मिलेंगे ₹15,24,149

Post Office Time Deposit: बैंक की तरह एफडी का ऑप्‍शन आपको पोस्‍ट ऑफिस में भी मिलता है. अलग-अलग टेन्‍योर की एफडी में अलग-अलग ब्‍याज दिया जाता है. लेकिन अगर आप चाहें तोपोस्‍ट ऑफिस की Fixed Deposit स्‍कीम के जरिए अपनी रकम को तीन गुना से ज्‍यादा भी बना सकते हैं. आइए आपको बताते हैं कि कैसे FD के जरिए आप ₹5,00,000 को ₹15,24,149 में  बदल सकते हैं.

1/5

जानिए पोस्‍ट ऑफिस FD पर कितना मिल रहा ब्‍याज

जानिए पोस्‍ट ऑफिस FD पर कितना मिल रहा ब्‍याज1/5

पोस्‍ट ऑफिस में 1, 2, 3 और 5 सालों के लिए एफडी का ऑप्‍शन मिलता है. 1 साल की एफडी पर 6.9% ब्‍याज, 2 साल की एफडी पर 7.0% ब्‍याज, 3 साल की एफडी पर 7.1% ब्‍याज और 5 साल की एफडी पर 7.5% ब्‍याज दिया जा रहा है. 

2/5

कैसे तीन गुना होगी रकम

कैसे तीन गुना होगी रकम2/5

अगर आप ₹5,00,000 को ₹15,24,149 के रिटर्न के तौर पर तब्‍दील करना चाहते हैं तो आपको पहले 5 साल की एफडी में निवेश करना होगा और इस एफडी को दो बार 5-5 वर्षों के लिए एक्‍सटेंड कराना होगा यानी एफडी को 15 साल तक जारी रखना होगा.

3/5

कैसे बनेंगे ₹15,24,149, उदाहरण से समझिए

कैसे बनेंगे ₹15,24,149, उदाहरण से समझिए3/5

अगर आप FD में 5,00,000 रुपए का निवेश करते हैं तो पहले 5 साल में आपको 7.5% ब्‍याज के हिसाब से 2,24,974 रुपए का रिटर्न मिलेगा और मैच्‍योरिटी रकम 7,24,974 रुपए होगी. इसे आपको अगले 5 साल के लिए एक्‍सटेंड कराना है. एक्‍सटेंशन के बाद इस पर आपको 3,26,201 रुपए ब्‍याज के तौर पर मिलेंगे और मैच्‍योरिटी रकम 10,51,175 रुपए होगी. इस एफडी को आपको दूसरी बार फिर से 5 साल के लिए एक्‍सटेंड कराना होगा. 15वें साल पर इस पर 4,72,974 रुपए का ब्‍याज मिलेगा और आपकी मैच्‍योरिटी रकम 15,24,149 रुपए मिलेगी. इस तरह 15 साल में आप अपने निवेश पर कुल 10,24,149 रुपए सिर्फ ब्‍याज से कमा लेंगे.

4/5

एक्‍सटेंड कराने के नियम

एक्‍सटेंड कराने के नियम4/5

1 साल की एफडी को मैच्‍योरिटी की तारीख से 6 महीने के भीतर बढ़ाया जा सकता है, 2 साल की एफडी को मैच्‍योरिटी पीरियड के 12 महीने के अंदर और 3 और 5 साल की एफडी के एक्‍सटेंशन के लिए मैच्‍योरिटी पीरियड के 18 महीने के अंदर सूचित करना होगा. इसके अलावा अकाउंट ओपन करते समय भी मैच्‍योरिटी के बाद अकाउंट एक्‍सटेंशन की रिक्‍वेस्‍ट कर सकते हैं. आप चाहें तो एक्‍सटेंशन रिक्‍वेस्‍ट अकाउंट ओपनिंग के समय ही डाल सकते हैं.

5/5

एक्‍सटेंशन पर कितना मिलता है ब्‍याज

एक्‍सटेंशन पर कितना मिलता है ब्‍याज5/5

एक्‍सटेंड किए गए अकाउट पर वही ब्‍याज दिया जाता है जो परिपक्वता के दिन संबंधित टीडी खाते पर लागू होता है. उदाहरण के लिए अगर आप इस महीने 5 साल के लिए एफडी में निवेश करते हैं तो 7.5% ब्‍याज दिया जाएगा. ऐसे में एक्‍सटेंड अकाउंट पर भी आपको इसी ब्‍याज दर के हिसाब से रिटर्न मिलेगा. उस समय अगर 5 साल की एफडी पर ब्‍याज दर बदल भी गई, तो भी उसका फर्क आपकी एफडी पर नहीं होगा.